PV Ramanujam PTI Chief: रांची में पीटीआइ के पत्रकार ने की आत्महत्या, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Jharkhand PTI Chief Jharkhand इससे पहले कोविड-19 का टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट नेगेटिव आई। मामले में पत्नी पी शोभालक्ष्मी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।
रांची, जासं। Jharkhand PTI Chief Jharkhand समाचार एजेंसी पीटीआइ के झारखंड ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। राजधानी रांची के लालपुर थाना के मोरहाबादी स्थित दीनदयाल नगर में वे अपने आवासीय कमरे से सटे कार्यालय कक्ष में पंखे से गमछा का फंदा से झूलते मिले। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों से बात भी की।
इससे पहले, घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया, जहां देर रात मेडिकल बोर्ड ने उनका पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा है कि 11 बजे तक स्व रामानुजम जी का पार्थिव शरीर रिम्स से उनके आवास पहुंचेगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीटीआइ के ब्यूरो प्रमुख पीवी रामानुजम का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार दिन के 12:00 बजे हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा। शारीरिक दूरी के साथ लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इससे पहले कोविड-19 का टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट नेगेटिव आई। मामले में पत्नी पी शोभालक्ष्मी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आत्महत्या किस वजह से की, यह पता नहीं चल पाया है। उनके परिवार के लोग भुवनेश्वर में रहते हैं। इकलौता पुत्र भी भुवनेश्वर में रहकर पढ़ाई करता है। निधन पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के नेताओं शोक प्रकट किया है।
रामानुजम के निधन पर प्रेस क्लब ने जताया शोक
प्रेस क्लब रांची ने पीटीआइ के ब्यूरो प्रमुख पीवी रामानुजम के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनकी आत्महत्या की खबर से पूरा पत्रकार जगत हतप्रभ है। इस दुख की घड़ी में प्रेस क्लब उनके परिजनों के साथ है। उनके परिजन से हुई बातचीत में इस बात का पता चला है कि वे पिछले चार-पांच दिनों से काफी तनाव में थे। पीवी रामानुजम किन हालातों में आत्महत्या जैसा कठोर निर्णय लिया, उसकी जांच की मांग प्रेस क्लब ने की। रांची प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मांग की कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करें।
मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने शोक जताया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीटीआई के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस सूचना से वे स्तब्ध हैं। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने भी पीटीआई के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रामानुजम झारखंड विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।