Move to Jagran APP

रांची में 15 दुकानों की हुई जांच, कोविड-19 के उल्‍लंघन पर 5 दुकानें सील

Jharkhand News रांची में बरियातू क्षेत्र की 5 दुकान सील की गई है। कोविड-19 के दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। कार्यपालक दंडाधिकारी ने दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की है। 15 दुकानों की जांच की गई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 08:59 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 08:59 AM (IST)
रांची में 15 दुकानों की हुई जांच, कोविड-19 के उल्‍लंघन पर 5 दुकानें सील
जिला प्रशासन द्वारा लगातार दुकानों की जांच जारी है।

जागरण संवाददाता रांची: कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन को लेकर  ज़िला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, रांची शशि नीलिमा डुंगडुंग ने जांच की। कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा कोकर क्षेत्र में विभिन्न 15 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया।

loksabha election banner

05 दुकानों को किया गया सील

जांच के क्रम में 05 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद सभी 05 दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

ज़िला प्रशासन द्वारा लगातार जारी है जांच

उपायुक्त, रांची छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच जारी है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए अलग अलग टीम बनाई गई है जो हर दिन अलग अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है।

इन दुकानों को दिया गया सील

1. शान - ए - रजा होटल, बरियातू, रांची।

2. एस. आर. ड्राई फ्रूड बरियातू, रांची।

3. अल्हाज पॉल्ट्री फॉर्म, बरियातू, रांची।

4. मून बैटरी एवं टायर्स ,बरियातू, , रांची।

5. अलनाज स्टोर, ,बरियातू, , रांची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.