हजारीबाग में माओवादियों ने मोबाइल टावर उड़ाया, विद्यालय में लगाया बम
Jharkhand Crime News विष्णुगढ़ के खरकी में माओवादियों ने मोबाइल टावर के उपकरण को उड़ाया। विद्यालय में भी बम लगा दिया था। विस्फोट से टावर को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ दूर पर स्थित उत्क्रमित खरकी विद्यालय में बम लगा दिया था।
हजारीबाग, जागरण संवाददाता। Jharkhand Crime News : 26 जनवरी की सुबह विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरकी में माओवादियों ने मोबाइल टावर के समीप लगाए गए उपकरणों को उड़ा दिया। प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर माओवादी ने इस घटना का अंजाम दिया है। विस्फोट से टावर को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ दूर पर स्थित उत्क्रमित खरकी विद्यालय में बम लगा दिया था। सूचना पर पहुंची सीआरपीएफ की टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया है।
इसके अलावा यहां पर काला झंडा भी लगाया गया था जिसे उतार दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस वहां कैंप कर रही है। जंगल क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।
26 जनवरी के दिन इस तरह की घटना से एक बार फिर विष्णुगढ़ क्षेत्र में माओवादियों ने दस्तक देने की कोशिश की है। हाल के दिनों में यहां पर माओवादियों की गतिविधियां बिल्कुल ही ठप थी।