Move to Jagran APP

EPass Jharkhand: बिना ई-पास वालों की आई शामत, आज 83 लोग गिरफ्तार, 23 पर FIR

Jharkhand Lockdown शनिवार को झारखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करते 1011 लोग पकड़े गए मास्क नहीं पहनने वाले 3662 लोग भी पकड़े गए। इनसे पुलिस ने सात लाख 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। कुल 23 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और 83 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 10:41 PM (IST)
EPass Jharkhand: बिना ई-पास वालों की आई शामत, आज 83 लोग गिरफ्तार, 23 पर FIR
Jharkhand Lockdown: शनिवार को झारखंड में लॉकडाउन तोड़ने पर 23 प्राथमिकियां दर्ज की गई। 83 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस की सख्ती जारी है। शनिवार को राज्य में लॉकडाउन का उल्लंघन करते 1011 लोग पकड़े गए, जिनसे पुलिस ने चार लाख 25 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह मास्क नहीं पहनने वाले 3662 लोग भी पकड़े गए, जिनसे पुलिस ने दो लाख 84 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला है। इस तरह शनिवार को लॉकडाउन उल्लंघन व बिना मास्क वालों से पुलिस ने सात लाख 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है।

loksabha election banner

राज्य में कुल 982 चेक प्वाइंट पर जांच अभियान चलाया गया था। चेकिंग के दौरान राज्य में कुल 23 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और 83 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। रांची में 102 चेक प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान कुल 100 लोग लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए। इनसे पुलिस ने 52500 रुपये का जुर्माना वसूला है। 25 आरोपित लॉकडाउन उल्लंघन मामले में गिरफ्तार भी किए गए हैं।

राज्य में चेकिंग के दौरान ई-पास के साथ-साथ वाहन के कागजात की भी जांच की गई है। वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी भी सड़क पर उतरे थे। रांची के बिरसा चौक पर परिवार विभाग की ओर से सघन जांच अभियान चलाया गया। एसपी यातायात अजित पीटर डुंगडुंग ने सभी जांच केंद्रों को ई-पास के साथ-साथ वाहन के कागजात की जांच का भी आदेश दिया था।

चोरी का सामान खरीदने पर 2 गिरफ्तार

सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चिंटू कुमार व सूरज साहू शामिल हैं। दोनों आरोपित न्यू मधुकम के रहने वाले हैं। पुलिस ने चिंटू के पास से चोरी के बर्तन बरामद बरामद की है। दोनों ने चोरी के पीतल के बर्तन व नल खरीदे थे। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को भी पकड़ा है जो चोरी का सामान बेचते थे। पकड़े गए सभी नाबालिग रूगड़ीगढ़ा के रहने वाले हैं। इन्हें रिमांड होम भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.