Move to Jagran APP

Jharkhand Lockdown Rules: फिर झारखंड में लॉकडाउन, बुरे फंसे 31 हजार लोग, 47 पर FIR

Jharkhand Lockdown Rules कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की दबिश जारी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 23 अप्रैल से चार मई तक राज्य में बिना मास्क पहने 31 हजार 131 लोगों पर कार्रवाई हुई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 07:26 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 06:12 AM (IST)
Jharkhand Lockdown Rules: फिर झारखंड में लॉकडाउन, बुरे फंसे 31 हजार लोग, 47 पर FIR
Jharkhand Lockdown Rules: 23अप्रैल से चार मई तक राज्य में बिना मास्क पहने 31 हजार 131 लोगों पर कार्रवाई हुई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown Rules कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की दबिश जारी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 12 दिनों के भीतर यानी 23 अप्रैल से चार मई तक राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने 31 हजार 131 लोगों पर कार्रवाई हुई है। इसमें सिर्फ बोकारो जिले में सर्वाधिक 20 हजार 62 लोग पकड़े गए हैं। इसी तरह विभिन्न जिलों में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन मामले में कुल 47 प्राथमिकियां भी दर्ज की गई हैं।

prime article banner

बहुत हुआ मनुहार, अब दर्ज करेंगे एफआइआर

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए पुलिस अबतक आग्रह व जुर्माना वसूला तक पर ध्यान दे रही थी। कोरोना गाइडलाइंस उल्लंघन मामले में एफआइआर पर पुलिस का बहुत ध्यान नहीं रहा। जिस तरह से पाबंदियां बढ़ती जा रही हैं, वैसी स्थिति में अब पुलिस भी सख्त कदम उठाने जा रही है। अब कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर कोई दया नहीं, बहुत समझा लिया, अब सीधे प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड में लॉकडाउन : 23 अप्रैल से चार मई तक पुलिस की कार्रवाई

जिला बिना मास्क में पकड़ा जुर्माना प्राथमिकी

  1. रांची 214 108000 00
  2. खूंटी 324 61800 00
  3. गुमला 345 34850 01
  4. सिमडेगा 958 91000 02
  5. लोहरदगा 14 5000 00
  6. जमशेदपुर 978 423600 02
  7. चाईबासा 908 384260 00
  8. सरायकेला 346 149000 04
  9. पलामू 556 181750 01
  10. गढ़वा 301 56950 01
  11. लातेहार 85 8880 00
  12. हजारीबाग 45 13500 02
  13. रामगढ़ 27 13500 00
  14. चतरा 43 20200 00
  15. कोडरमा 166 36500 05
  16. गिरिडीह 39 14000 05
  17. धनबाद 773 340400 07
  18. बोकारो 20062 165300 09
  19. देवघर 973 51300 00
  20. दुमका 1374 142050 04
  21. जामताड़ा 825 92300 04
  22. गोड्डा 1286 72600 00
  23. पाकुड़ 246 11950 00
  24. साहिबगंज 243 23250 00

कुल 31131 2501940 47


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.