Move to Jagran APP

Jharkhand Lockdown News: 903 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 64 को भेजा जेल, 6.34 लाख जुर्माना

Jharkhand Lockdown News झारखंड में लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती जारी है। रविवार को 902 लोगों से छह लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 12 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं जिसमें 64 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और सात दुकानों को सील भी किया गया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 03:03 AM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 03:39 AM (IST)
Jharkhand Lockdown News: 903 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 64 को भेजा जेल, 6.34 लाख जुर्माना
Jharkhand Lockdown News: झारखंड में लॉकडाउन के दौरान 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया और सात दुकानें सील हुईं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown News स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के दौरान पुलिस की सख्ती जारी है। रविवार को भी प्रदेश में जोरदार चेकिंग चला। इस दरम्यान राज्य में कुल 902 लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया, जिनसे छह लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कुल 12 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं, जिसमें 64 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और सात दुकानों को सील भी किया गया। राज्य में बिना मास्क में 3675 लोग पकड़े गए। रांची में 102 चेकप्वाइंट पर जांच में 78 लोग लॉकडाउन उल्लंघन में पकड़े गए। इनसे 42500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई।

loksabha election banner

आंशिक लॉकडाउन और अब कड़ाई से मिल रही बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत पहले आंशिक लॉकडाउन एवं अभी की जा रही कड़ाई से हमें कोरोना के ख़िलाफ़ संघर्ष में बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। जीविका और जीवन के इस लड़ाई में हम पूरी सावधानी से दोनों को बचाने हेतु कार्य कर रहे हैं। ज़रूरत पड़ने पर कड़े फ़ैसले लेने से भी हम हिचक नहीं रहे हैं। शहरों में जहां हमें कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ने में सफलता मिली है वहीं अब सरकार का ज़्यादा ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों को ज़्यादा से ज़्यादा सुरक्षित करने पर है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.