Move to Jagran APP

झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 788 लोग पकड़े गए, 5.52 लाख रुपये का जुर्माना

Jharkhand Lockdown News Today झारखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व बिना मास्क वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। राज्य में 29 मई को भी पुलिस ने अपने 931 चेक प्वाइंट पर चेकिंग लगाया था। इस दरम्यान लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 788 लोग पकड़े गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 09:09 PM (IST)
झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 788 लोग पकड़े गए, 5.52 लाख रुपये का जुर्माना
Jharkhand Lockdown News Today: झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 788 लोग पकड़े गए।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान राज्य में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व बिना मास्क वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। राज्य में 29 मई को भी पुलिस ने अपने 931 चेक प्वाइंट पर चेकिंग लगाया था। इस दरम्यान लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 788 लोग पकड़े गए। इनसे पुलिस ने तीन लाख 38 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने बिना मास्क वाले 3095 लोगों को भी पकड़ा, जिनसे दो लाख 13 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यानी लॉकडाउन उल्लंघन व बिना मास्क वालों से पुलिस ने पांच लाख 52 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला है। खूंटी व गढ़वा जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में एक-एक प्राथमिकियां भी दर्ज की गईं हैं।

loksabha election banner

रांची में 183 लोगों किया लॉकडाउन का उल्लंघन

राजधानी रांची में भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 183 लोगों को लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पकड़ा। इसी तरह बिना मास्क में भी सात लोग पकड़े गए। दोनों ही मामले में पुलिस ने 95000 रुपये का जुर्माना वसूला है।

गिने-चुने जिलों को छोड़कर सभी में मिल रहे 50 से कम संक्रमित

राज्य में कोरोना का संक्रमण कम होने से अब गिने-चुने जिले में ही 50 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। यहां लगातार तीन दिनों से एक हजार से कम संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, लगातार दो दिनों से सभी जिलों में सौ से कम संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं। कई जिलों में तो दस से भी कम संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को शाम तक जिन जिलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी थी, जिनमें सरायकेला खरसावां को छोड़कर सभी जिलों में 50 से कम संख्या में संक्रमित मिले थे।

सरायकेला खरसावां में 56, जामताड़ा में 41, पश्चिमी सिंहभूम में 28, रामगढ़ में 24, पलामू में 23, साहिबगंज में छह, गढ़वा में पांच नए संक्रमित मिले। वहीं, रामगढ़ में 66, पलामू में 62, पश्चिमी सिंहभूम में 54, सरायकेला खरसावां में 43, गढ़वा में 36, जामताड़ा में 16 मरीज स्वस्थ भी हुए। इन जिलों में सिर्फ रामगढ़ में एक मरीज की मौत की सूचना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.