Move to Jagran APP

Jharkhand Lockdown: 3 जून तक बंद रहेंगी बसें, आज 455 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 3 लाख वसूला जुर्माना

Jharkhand Lockdown News Today बुधवार को झारखंड पुलिस ने 895 चेक प्वाइंट पर चेकिंग लगाया जहां चेकिंग के दौरान कुल 455 लोग लॉकडाउन उल्लंघन में पकड़े गए। इनसे पुलिस ने एक लाख 86 हजार 850 रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह राज्य में बिना मास्क के 2579 लोग पकड़े गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 05:29 AM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 05:30 AM (IST)
Jharkhand Lockdown: 3 जून तक बंद रहेंगी बसें, आज 455 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 3 लाख वसूला जुर्माना
Jharkhand Lockdown News Today: बुधवार को झारखंड पुलिस ने 455 लोगों को लॉकडाउन उल्लंघन में पकड़ा।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown News Today स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान बुधवार को झारखंड पुलिस ने 895 चेक प्वाइंट पर चेकिंग लगाया, जहां चेकिंग के दौरान कुल 455 लोग लॉकडाउन उल्लंघन में पकड़े गए। इनसे पुलिस ने एक लाख 86 हजार 850 रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह राज्य में बिना मास्क के 2579 लोग पकड़े गए, जिनसे पुलिस ने एक लाख 36 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला। इस तरह बुधवार को पुलिस ने तीन लाख 23 हजार 550 रुपये का जुर्माना वसूला है। लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में अलग-अलग दो प्राथमिकियां भी दर्ज की गई हैं।

loksabha election banner

रांची, जमशेदपुर व सरायकेला में नहीं हुई कोई कार्रवाई

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान रांची, जमशेदपुर व सरायकेला में लॉकडाउन उल्लंघन या बिना मास्क से संबंधित एक भी केस सामने नहीं आया है। रांची में 102, जमशेदपुर में 37 जगहों पर चेक प्वाइंट पर जांच की गई। सरायकेला के सभी चेक प्वाइंट खाली पड़े थे। इन तीनों जिलों से बुधवार को कार्रवाई संबंधित उपलब्धि शून्य रही।

दूसरे राज्यों और जिलों के लिए बसें बंद रहेंगी

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को एक सप्ताह तक के लिए बढ़ाए जाने के फैसले के बाद एक बार फिर बसों के संचालन को लेकर आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में बसों के संचालन पर 25 मई की सुबह तक ही रोक लगाई गई थी। नए आदेश से दूसरे राज्यों से आने-जाने वाली बसें और एक जिले से दूसरे जिले को जानेवाली बसें तीन जून की सुबह 6 बजे तक के लिए बंद रहेंगी। परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस दौरान जिला प्रशासन के उपयोग की बसों का संचालन जारी रहेगा। इस आदेश से सभी यात्री बसों के संचालकों को अवगत करा दिया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.