Move to Jagran APP

जानें, झारखंड में लागू हैं कौन कौन सी पाबंदियां, जिनकी मियाद सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाईं

jharkhand disaster management meeting today झारखंड में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी 31 जनवरी 2022 तक जारी रहेंगी। आपदा प्रबंधन ने शन‍िवार शाम पुरानी पाबंद‍ियों को ही लागू रखने का न‍िर्णय सुनाया है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 01:37 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:28 PM (IST)
जानें, झारखंड में लागू हैं कौन कौन सी पाबंदियां, जिनकी मियाद सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाईं
jharkhand news : झारखंड में अब 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेंगी पाबंद‍ियां।

रांची, डिजिटल डेस्क। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर झारखंड सरकार द्वारा 15 जनवरी 2022 तक लगाई गईं विभिन्न तरह की पाबंदियां अब 31 जनवरी 2022 तक जारी रहेंगी। आपदा प्रबंधन व‍िभाग ने तमाम पुरानी पाबंद‍ियों को आगे भी जारी रखने का न‍िर्णय ल‍िया है। झारखंड सरकार की मानें तो कोई नई पाबंद‍ियां लागू नहीं की गई हैं। 04 जनवरी 2022 को सरकार ने ज‍िन पाबंद‍ियों की घोषणा की थी, उसे ही व‍िस्‍तार दे द‍िया गया है। 15 जनवरी 2022 यानी शन‍िवार शाम में आपदा प्रबंधन व‍िभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। मालूम हो क‍ि राज्‍य सरकार ने 04 जनवरी 2022 को कई तरह की पाबंदियों को लागू किया था, उनकी मियाद 15 जनवरी 2022 को खत्‍म हो रही थी। इसल‍िए झारखंड सरकार ने पाबंद‍ियों को 31 जनवरी 2022 तक के ल‍िए व‍िस्‍तार दे द‍िया है।  उधर, आपदा प्रबंधन मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने इस बारे में टवीट कर पाबंद‍ियों के व‍िस्‍तार की जानकारी दी है।

loksabha election banner

आपदा प्रबंधन मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा था आज सरकार देगी जानकारी

शुक्रवार को ही दैन‍िक जागरण से बातचीत में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा था क‍ि क‍िसी शन‍िवार को बैठक हो सकती है। सरकार स्‍पष्‍ट कर देगी क‍ि पाबंद‍ियां क‍िस हद तक लागू रहेंगी। मंत्री ने यह भी कहा था क‍ि यह भी संभव है क‍ि बैठक में पुरानी पाबंद‍ियों को ही आगे लागू रखने पर व‍िचार क‍िया जा सकता है। जो भी होगा, सरकार शन‍िवार को स्‍पष्‍ट कर देगी। मंत्री के वादे के मुताब‍िक शन‍िवार को आपदा प्रबंधन व‍िभाग ने साफ कर द‍िया है क‍ि झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लागू की गई तमाम पाबंद‍ियां जारी रहेंगी। उधर, शन‍िवार शाम में आपदा प्रबंधन मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने इस बारे में टवीट कर पाबंद‍ियों के व‍िस्‍तार की जानकारी दी है।

सरकार ने इस तरह की लगा रखी है पाबंदी,  जो 31 जनवरी तक रहेंगी लागू

सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम पूर्णत: बंद रहेंगे। वहीं, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट भी 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे, लेक‍िन इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे। सरकार ने यह भी घोषणा की है क‍ि 31 जनवरी 2022 तक सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगी। बाकी सभी दुकानें रात्रि 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। आउटडोर आयोजन में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे। सरकार ने यह भी घोषणा की है क‍ि इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे। सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा। सरकारी की ओर से घोष‍ित इन पाबंद‍ियों की म‍ियाद 31 जनवरी 2022 तय कर दी गई है। 

झारखंड में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति

मालूम हो कि झारखंड में हालात इतने खराब हो गए हैं कि बड़े पैमाने पर यहां कोरोना के मरीज सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन के अनुसार अगर एक लाख की आबादी पर 15 से अधिक कोरोना मरीज पाए जाते हैं तो स्थिति क्रिटिकल माना जाता है। झारखंड में अभी यह स्थिति है कि यहां एक लाख लोगों पर 85 मरीज पाए जा रहे हैं। इससे भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। रांची जिले में तो और भी बुरी स्थिति है। यहां एक लाख की आबादी पर 300 से अधिक संक्रमित पाए जा रहे हैं।

नरेंद्र मोदी से भी हेमंत सोरेन की हो चुकी है बात

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सभी मुख्यमंत्रियों से बात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को बताया था कि झारखंड सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदमों के कारण झारखंड में कोरोना की वर्तमान लहर में कहीं भी कोई अफरातफरी नहीं है। राज्य सरकार स्वास्थ्य संरचनाओं को मजबूत करने के साथ कोरोना से निपटने को लेकर लगातार बेहतर प्रबंधन कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना की तीसरी लहर के कारण उत्पन्न चुनौतियों और उससे निपटने की तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.