झारखंड में 09 दिनों में 10 गुना बढ़ गए कोरोना संक्रमित मरीज, जानिए किस जिले में कितने मरीज
Jharkhand Coronavirus Update 22 दिसंबर को थे महज 201 एक्टिव केस 31 दिसंबर को हो गए 2010। झारखंड के 12 जिलों में नहीं था कोई एक्टिव केस अब सिर्फ पाकुड़ ही ऐसा जिला जहां कोई मामला नहीं है। शनिवार को भी विभिन्न जिलों में मिले बड़ी संख्या में संक्रमित।
रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। जितने नए मामले पिछले वर्ष जून माह में मिल रहे थे, कमोबेश उतने मामले वर्तमान में मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि राज्य में नौ दिनों में ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 10 गुना बढ़ गई है। राज्य में 22 दिसंबर 2021 को कुल 201 सक्रिय मरीज थे। 31 दिसंबर को इनकी संख्या बढ़कर बढ़कर 2010 हो गई।
पाकुड़ जिला ही ऐसा जहां कोई मरीज नहीं
22 दिसंबर को राज्य के आधे (12) जिलों में कोई एक्टिव केस नहीं था, लेकिन अब केवल पाकुड़ जिला ही ऐसा है जहां वर्तमान में कोई एक्टिव केस नहीं है। यहां शनिवार को भी कोई मरीज नहीं मिला। वहीं, 12 जिलों में पिछले सप्ताह से ही नए मामले मिल रहे हैं।
वर्तमान में संक्रमण दर दो प्रतिशत से अधिक
राज्य में कोरोना के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 753 नए मामले मिले, जबकि इसके एक दिन पहले गुरुवार को 482 मामले मिले थे। शनिवार को भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित की पहचान हुई है, जबकि कई जिलों की रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक नहीं मिल पाई थी। शनिवार को रांची में 495 नए संक्रमित पाए गए हैं। अब यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 1277 हो गई है। हालांकि शनिवार को पाकुड़, सरायकेला खरसावां और साहिबगंज, गढ़वा में शनिवार को कोई संक्रमित नहीं मिला। राज्य में वर्तमान में संक्रमण दर दो प्रतिशत से अधिक हो गई है। शुक्रवार को भी जांच में यह दर 2.19 प्रतिशत रही थी।
शनिवार को शाम तक कहां मिले कितने संक्रमित
- पश्चिमी सिंंहभूम : 53
- बोकारो : 43
- रामगढ़ : 14
- गिरिडीह : 06
- पलामू : 05
- चतरा : 03
- दुमका : 03
- लातेहार : 03
- लोहरदगा : 02
- गोड्डा : 02
- रांची : 495
- पूर्वी सिंहभूम : 123
कब मिले कितने संक्रमित
- तिथि ---- नए संक्रमित - एक्टिव केस
- 31 दिसंबर - 753 ----- 2010
- 30 दिसंबर - 482 ----- 1371
- 29 दिसंबर - 344 ----- 929
- 28 दिसंबर - 155 ----- 608
- 27 दिसंबर - 138 ----- 477
- 26 दिसंबर - 60 ------ 361
- 25 दिसंबर - 58 ------ 316
- 24 दिसंबर - 55 ------ 273
- 23 दिसंबर - 44 ------ 236
- 22 दिसंबर - 51 ------ 201
- 21 दिसंबर - 26 ------ 170
- 20 दिसंबर - 32 ------ 159
- 19 दिसंबर - 19 ------ 144
- 18 दिसंबर - 18 ------ 139
- 17 दिसंबर - 19 ------ 136