Jharkhand Lockdown: झारखंड में लॉकडाउन... भाजपा, झामुमो, कांग्रेस ने क्या कहा?
Jharkhand Lockdown मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। कांग्रेस ने सरकार से गुजारिश की थी कि सभी प्रकार की गतिविधियों पर पाबंदी लगाकर कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने का प्रयास करें।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। कांग्रेस ने सरकार से गुजारिश की थी कि सभी प्रकार की गतिविधियों पर पाबंदी लगाकर कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने का प्रयास करें। महागठबंधन एवं सभी दलों की राय लेकर मुख्यमंत्री ने जो पाबंदी लगाने का फैसला स्वागत योग्य है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं आम जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेषज्ञों एवं अधिकारियों से राय लेकर यह निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का भी उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी और हम कोरोना संकट पर काबू पाने में सफल होंगे।
भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा चिकित्सा परामर्श
कोरोना संक्रमण की बेकाबू होती दूसरी लहर को देखते हुए भाजपा ने सेवा की संगठन अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत भाजपा ने प्रदेश स्तर पर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, इस नंबर पर कॉल कर मदद मांगने वाले जरुरतमंदों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ जरूरत की दवाएं भी उनके घर तक पहुंचाई जाएंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस कार्य का अंजाम देने लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। जिसमें प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद संजय सेठ, विधायक समरी लाल और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद सहाय शामिल हैं। यह सेवा बुधवार से शुरू हाेगी।
साताें दिन 24 घंटे काम करने वाले हेल्पलाइन का नंबर 8102925807 है। उक्त लाइन पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति चिकित्सकों का परामर्श प्राप्त कर सकता है। मदद के क्रम में भाजपा निजी व सरकारी अस्पतालों में जरुरतमंदों को बेड, वेंटीलटर इत्यादि सुविधा के बारे में आवश्यक जानकारी व सहायता प्रदान करेगी। जिनके घरों में सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं, उनके घर तक आवश्यक दवा पहुंचाने की भी व्यवस्था पार्टी के स्तर से की जाएगी। भाजपा के सभी जनप्रतिनिध, सांसद, विधायक और वार्ड तक चुने हुए सदस्य बुधवार से इस कार्य में जुटेंगे। सेवा ही संगठन अभियान के दौरान लोगों के बीच सैनेटाइजर, मास्क का वितरण किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने का अभियान भी पार्टी के स्तर से चलाया जाएगा।
हेल्पलाइन पर ये चिकित्सक देंगे परामर्श
- डॉ. तुषार आर्य (9334152192)
- डॉ. महेश (9431628295)
- डॉ. रामजी प्रसाद (9576127347)
- डॉ. सुनील अग्रवाल (9937460669)