Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश में झारखंड के मजदूरों संग मारपीट, मुख्‍यमंत्री के हस्‍तक्षेप के बाद लौट रहे वापस

Jharkhand Government News Hindi News Jharkhand News प्रवासी नियंत्रण कक्ष में शिकायत मिलने के बाद झारखंड श्रम विभाग ने हस्तक्षेप किया है। बताया गया कि किन्नौर के लंबर स्थित नोरवेन कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने शिकायत की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 08:59 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश में झारखंड के मजदूरों संग मारपीट, मुख्‍यमंत्री के हस्‍तक्षेप के बाद लौट रहे वापस
Jharkhand Government News, Hindi News प्रवासी नियंत्रण कक्ष में शिकायत मिलने के बाद झारखंड श्रम विभाग ने हस्तक्षेप किया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। हिमाचल प्रदेश में झारखंड के मजदूरों संग मारपीट की शिकायत सामने आई है। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला स्थित लंबर नामक स्थान में झारखंड के मजदूरों के साथ बीते दिनों हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारियों ने नोरवेन कंपनी के मालिक धर्मेंद्र राठी से बातचीत कर मामले की जानकारी ली तथा मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

वहां कार्यरत मजदूरों ने झारखंड वापस लौटने की इच्छा जताई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने 16 मजदूरों के लिए ट्रेन की व्यवस्था कराई। पहले समूह में 16 मजदूर झारखंड के लिए ट्रेन से रवाना हुए, जो मंगलवार को कोडरमा पहुंचेंगे। वहां से बस से वापस अपने गृह जिला खूंटी लौटेंगे। बातचीत के क्रम में कंपनी के मालिक धर्मेंद्र राठी ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारियों के साथ जानकारी दी कि घटना में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजदूरों को एक माह का वेतन और बकाया उनके बैंक खाते में भेज देने की मांग कंपनी ने स्वीकार कर ली है। कंपनी ने कहा है कि झारखंड के जो भी मजदूर वापस घर लौटना चाहते हैं, उनके लौटने की व्यवस्था कंपनी करेगी। यह भी जानकारी दी गई कि मारपीट की घटना के बाद मामले में किन्नौर में एफआइआर दर्ज की गई है। बता दें कि झारखंड के खूंटी सहित अन्य जिलों के 150 मजदूर हिमाचल प्रदेश में काम करने गए थे। बीते दिनों किसी बात पर विवाद होने पर वहां के स्थानीय मजदूरों ने झारखंड के मजदूरों की पिटाई कर दी थी। इसमें झारखंड के दो-तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज हिमाचल प्रदेश के अस्पताल में चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.