Move to Jagran APP

तेजस्विनी पुस्‍तकालय बनेगा किशोरियों के ज्ञान का स्रोत, महिला समिति ने की सार्थक पहल Koderma News

Jharkhand Koderma News कोडरमा जिले के सतगांवा के मीरगंज चांदडीह व मरचोई में तेजस्विनी पुस्तकालय स्थापित किया गया है। क्लब की सदस्य एक निश्चित समय-सीमा तक उस पुस्तक को क्लब में या घर ले जाकर पढ़ सकती हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 12:30 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 12:33 PM (IST)
तेजस्विनी पुस्‍तकालय बनेगा किशोरियों के ज्ञान का स्रोत, महिला समिति ने की सार्थक पहल Koderma News
कोडरमा के सतगावां में तेजस्विनी क्‍लब में उपस्थित किशोरियां।

सतगावां (कोडरमा), जासं। कोडरमा जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड सतगावां में शुक्रवार को स्थापित तेजस्विनी पुस्तकालय किशोरियों के ज्ञान का स्रोत बनेगा। यहां महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत झारखंड महिला विकास समिति द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के अंतर्गत तेजस्विनी क्लब गठित किया गया है। यहां क्लब की किशोरियां दिन-प्रतिदिन बदलाव की नई कहानी गढ़ रहीं हैं।

loksabha election banner

इसी कड़ी में शिक्षा के प्रति बढ़ावा तथा जागरूकता के लिए तेजस्विनी क्लब, मीरगंज, तेजस्विनी क्लब चांदडीह तथा तेजस्विनी क्लब मरचोई में तेजस्विनी पुस्तकालय की स्थापना की गई है। साथ ही पुस्तकालय को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। पुस्तकालय को मजबूत बनाने के लिए निर्णय लिया गया कि क्लब की वैसी किशोरी जो अपने वर्ग में उत्तीर्ण होकर एक वर्ग आगे जा चुकी है, वे सभी सदस्य पिछले क्‍लास की पुस्तक क्लब में जमा करेंगी। वहीं जमा पुस्तक से निचले वर्ग की किशोरी लाभान्वित होंगी।

पुनः तेजस्विनी परियोजना द्वारा निर्गत निधि से सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से देश-विदेश का ज्ञान, भारतीय इतिहास से संबंधित, पोषण से संबंधित पुस्तक खरीदारी करने का प्रारूप तैयार किया गया जो पुस्तक हमेशा क्लब में रहेगा। क्लब की सदस्य एक निश्चित समय-सीमा तक उस पुस्तक को क्लब में या घर ले जाकर पढ़ सकती हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीरगंज स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रवचन कुमार, तेजस्विनी परियोजना के प्रखंड समन्वयक दिवाकर शरण, क्षेत्रीय समन्वयक पुरुषोत्तम कुमार, संकुल समन्वयक कुमारी कोमल, रानी स्नेहा आंगनबाड़ी सेविका किरण देवी, रानी देवी क्लब की सदस्य रिषि कुमारी, नंदिनी कुमारी, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.