Move to Jagran APP

कोरोना से मौत के बाद अस्पताल ने सौंपा शव, अंतिम संस्कार से पहले हुआ कुछ ऐसा कि चौंक गए सब Ranchi News

Ranchi Coronavirus News कोविड पॉजिटिव का शव देने में अनियमितता को लेकर एसडीएम ने कार्रवाई की है। रांची के एस्क्लेपियस अस्पताल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 09:44 AM (IST)
कोरोना से मौत के बाद अस्पताल ने सौंपा शव, अंतिम संस्कार से पहले हुआ कुछ ऐसा कि चौंक गए सब Ranchi News
कोरोना से मौत के बाद अस्पताल ने सौंपा शव, अंतिम संस्कार से पहले हुआ कुछ ऐसा कि चौंक गए सब Ranchi News

रांची, जासं। झारखंड के जमशेदपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, रांची के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती जमशेदपुर के कोरोना मरीज की मौत के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर जमशेदपुर चले गए। कब्रिस्‍तान पहुंचने पर जब शव के ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो पता चला कि यह शव महिला का है, जबक‍ि मौत पुरुष की हुई थी।

loksabha election banner

इसके बाद शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी रांची के निर्देशानुसार रांची के इरबा स्थित एस्क्लेपियस अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव पाए गए एक शख्स की गलत डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी थी। इसके बाद परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की।

जमशेदपुर का रहने वाला था मृतक

जमशेदपुर से इरबा स्थित एस्क्लेपियस अस्पताल में जांच करवाने पहुंचे एक शख्स की कोविड 19 की वजह से मौत हो गई थी। इसके पश्चात रांची जिला प्रशासन के प्रयास से मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु बॉडी जमशेदपुर ले जाने की अनुमति दी गई थी। परिजन जब बॉडी को लेकर जमशेदपुर पहुंचे तब अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने देखा कि यह बॉडी महिला की है।

इसके पश्चात इसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन रांची से की। अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच की। जांच में यह बात सामने आई कि जिस शख्स की बॉडी अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को दी थी, वह महिला की थी। लोकेश ने परिजनों से उस बॉडी को वापस अस्पताल पहुंचाने को कहा एवं पुरुष की डेड बॉडी ले जाने की पुनः अनुमति दी।

एसडीओ लोकेश मिश्रा ने कहा क‍ि जमशेदपुर के एक परिवार को अस्पताल ने गलत बॉडी दे दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच करवाई गई। जांच में शिकायत सही मिलने पर एस्क्लेपीएस अस्पताल के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.