Move to Jagran APP

रांची में जगुआर जवान की तालाब में डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी Ranchi News

कांके थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:54 AM (IST)
रांची में जगुआर जवान की तालाब में डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी Ranchi News
रांची में जगुआर जवान की तालाब में डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी Ranchi News

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के टेंडरग्राम स्थित जगुआर कैम्प के तालाब में डूबने से एक जवान की मौत हो गई है। इस घटना में जान गंवाने वाले मृतक जवान का नाम पंकज ठाकुर बताया जा रहा है। वह चतरा जिला का रहने वाला है। कांके थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। बताया गया कि तालाब में किसी का शव देखे जाने की जानकारी के बाद मौके पर प‍हुंची पुलिस ने गोताखाेरों की मदद से लाश निकलवाया। जिसकी पहचान जगुआर जवान पंकज ठाकुर के रूप में की गई।

loksabha election banner

जगुआर कैम्प के तालाब ने नहाने गए जवान की डूबने से मौत

टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर कैम्प के तालाब में डूबने से सोमवार की सुबह  एक जवान की मौत हो गई। मृतके जवान पंकज ठाकुर है। वह 2017 बैच का सिपाही था। चतरा के पथरगढा का रहने वाला था। तालाब में डूबने की जानकारी मिलने पर साथी जवान पहुंचे और लाश को तालाब से निकालने की कोशिश की। लेकिन शव नही मिला। इसके बाद कांके थाना कि पुलिस को सूचना दी गई। कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

दलदल में पांव फसने से डूबने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार टेंडरग्राम स्थित जगुआर कैम्प के तालाब में जवान सोमवार की सुबह तालाब के पास गया और अपने कपड़ा और मोबाइल को तालाब के किनारे रख कर तालाब में नहाने चला गया। आशंका जताई जा रही कि जवान तालाब के गहरे पानी में दलदल फंस गया और डूब गया। इससे जवान की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.