Jharkhand: JAC के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए फूल सिंह, जानिए कौन बनें नए उपाध्यक्ष
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। फूल सिंह की नियुक्ति 15 सितंबर 2018 को उपाध्यक्ष के रूप में तीन वर्षों के के लिए की गई थी।
By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 08:20 PM (IST)
रांची ( राज्य ब्यूरो) । JAC झारखंड एकेडमिक काउंसिल के उपाध्यक्ष के पद से फूल सिंह को हटा दिया गया। उनके स्थान पर डोरंडा कॉलेज के इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ शंकर लाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। फूल सिंह की नियुक्ति 15 सितंबर 2018 को उपाध्यक्ष के रूप में तीन वर्षों के के लिए की गई थी, लेकिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल अधिनियम के प्रावधानों के तहत फूल सिंह के शेष कार्यकाल को समाप्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें