Jharkhand JAC 8th results declared 2019: देखें आठवीं बोर्ड का रिजल्ट, 85% बच्चे पास
Jharkhand JAC 8th results declared 2019. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। 84.58 प्रतिशत विद्यार्थी आठवीं बोर्ड की परीक्षा में पास हुए हैं।
रांची, जेएनएन। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को जारी परिणाम के अनुसार 84.58 प्रतिशत विद्यार्थी आठवीं बोर्ड की परीक्षा में पास हुए हैं। बीते एक सप्ताह की जद्दोजहद के बाद आखिरकार परिषद के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने नतीजे जारी कर दिए। राज्य से कुल 4 लाख 89 हजार 852 बच्चों ने आठवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इसमें 4 लाख 14 हजार 319 बच्चे पास हुए। परीक्षा परिणाम के मुताबिक 13.91 फीसद बच्चों ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है।
मंगलवार को जैक कार्यालय में 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करते झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह।
आठवीं बोर्ड की परीक्षा के जारी परिणाम के मुताबिक 30.32 फीसद बच्चों ने ग्रेड ए का स्कोर हासिल किया। 22.73 फीसद ग्रेड बी, 17.62 फीसद ग्रेड सी और 15.42 फीसद बच्चों ने ग्रेड डी का स्कोर प्राप्त किया। राज्य के जिलावार परीक्षा परिणाम की बात करें तो बोकारो में 83.01 फीसद, चतरा में 87.87, देवघर में 80.44, धनबाद में 87.67, दुमका में 82.65, पूर्वी सिंहभूम में 80.40, गढ़वा में 85.41, गिरिडीह में 89.44, गोड्डा में 90.58 फीसद बच्चे पास हुुुए।
इसी तरह गुमला में 83.01, हजारीबाग में 91.78, जामताड़ा में 69.20, खूंटी में 83.56, कोडरमा में 91.41, लातेहार में 73.39, लोहरदगा में 79.27, पाकुड़ में 75.31, पलामू में 86.67, रामगढ़ में 86.09, रांची में 90.96, साहिबगंज में 83.28, सरायकेला में 82.56, सिमडेगा में 84.05 फीसद और पश्चिमी सिंहभूम में 71.98 फीसद बच्चे पास हुए।
बता दें कि 11 फरवरी 2019 को हुई इस परीक्षा में कुल 4 लाख 89 हजार 852 बच्चे शामिल हुए थे। परीक्षा के नतीजे जैक की वेबसाइट jac.nic.in पर भी देखा जा सकता है। जैक ने पहली दफा इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा में ओएमआर शीट में सवालों के जवाब देने की व्यवस्था की थी। इससे पहले बीते गुरुवार को Jharkhand JAC 9th results 2019 जारी किए गए थे।
आठवीं बोर्ड के रिजल्ट में छात्रों को उत्तरपुस्तिका में मिले अंक के अलावा विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं से कराए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यों और क्रियाशीलता हेतु विद्यालय द्वारा दिए गए अंकों को जोड़कर संयुक्त रिपोर्ट कार्ड यानी अंक पत्र जारी किया जा रहा है। बताया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आठवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य के लगभग पांच लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
ऐसे चेक करें जेएसी कक्षा 8वीं का रिजल्ट
• स्टेप 1: jac.nic.in / jacresults.com / jac.jharkhand.gov.in / jharresults.nic.in पर जाएं।
• स्टेप 2: झारखंड जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2019 के लिए सीधे लिंक प्राप्त करें
• स्टेप 3: अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी इनपुट करें
• स्टेप 4: जानकारी का वेरिफिकेशन करें और जमा करें
• स्टेप 5: जेएसी 8वीं कक्षा के परिणाम 2019 को ऑनलाइन देखें
• स्टेप 6: PDF डाउनलोड करें या प्रिंटआउट लें