Move to Jagran APP

31 मार्च तक मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे आंदोलनरत होमगार्ड के जवान

बिहार राज्य की तर्ज पर झारखंड के होमगार्ड जवानों को सुविधा देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हर दिन तेज हो रहा है। होमगार्ड जवानों ने पहले ही कार्य बहिष्कार कर दिया है। राजधानी रांची में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 02:16 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 02:16 PM (IST)
31 मार्च तक मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे आंदोलनरत होमगार्ड के जवान
31 मार्च तक मांगे पूरी नहीं हुई तो 1 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे आंदोलनरत होमगार्ड के जवान। जागरण

रांची, जासं । बिहार राज्य की तर्ज पर झारखंड के होमगार्ड जवानों को सुविधा देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हर दिन तेज हो रहा है। होमगार्ड जवानों ने पहले ही कार्य बहिष्कार कर दिया है। राजधानी रांची में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि झारखंड राज्य के सभी होमगार्ड जवान साथी अपने-अपने ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए आंदोलन में शामिल हो जाएं।

loksabha election banner

संगठन ने तय किया है अगर आगामी 31 मार्च 2021 तक झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों की मांगे पूरी नहीं होती है तो 1 अप्रैल 2021 को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 5 अप्रैल 2021 को झारखंड राज्य के होमगार्ड जवान जेल भरो आंदोलन करेंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक झारखंड राज्य के होमगार्ड जवान जेल में ही रहेंगे। इस दौरान अगर किसी प्रकार की विधि व्यवस्था उत्पन्न होती है तो इसकी सारी जवाबदेही झारखंड सरकार एवं प्रशासन की होगी। संगठन की घोषणा के बाद से हर दिन अलग-अलग जिलों से आंदोलन को समर्थन करने के लिए होमगार्ड जवान रांची पहुंच रहे हैैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल है। अब तक इस आंदोलन में ढाई हजार से अधिक महिलाएं शामिल हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.