Move to Jagran APP

Jharkhand: तेज होगा होम गार्ड जवानों का प्रदर्शन, मांगे पूरी नहीं होने तक चलेगा आंदोलन

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे होमगार्ड जवानों का आंदोलन शनिवार को भी जारी है। जवानों ने देर रात आपस में बैठक की इसमें ये फैसला लिया गया कि जवान अब अपने प्रदर्शन को और तेज करेंगे।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 12:38 PM (IST)
तेज होगा होम गार्ड जवानों का प्रदर्शन, मांगे पूरी होने तक चलेगा आंदोलन। जागरण

रांची, जासं । झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे होमगार्ड जवानों का आंदोलन  शनिवार को भी जारी है। जवानों ने देर रात आपस में बैठक की इसमें ये फैसला लिया गया कि जवान अब अपने प्रदर्शन को और तेज करेंगे। इसके साथ ही जब तक सरकार के द्वारा उनकी सारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वो हर हाल में धरना स्थल पर डटे रहेंगे। जवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हमारे लिए करो या मरो की स्थिति है। ऐसे में केवल सरकार के आश्वाशन से आंदोलन को छोड़ना गलत होगा। हम सरकार से अपनी मांगों को मानने तक नहीं हटेंगे। गौरतलब है कि इस प्रदर्शन में राज्य भर के दस हजार होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इसमें से करीब 2500 महिला होम गार्ड की जवान हैं।

loksabha election banner

वहीं शुक्रवार को जवानों का प्रदर्शन और अधिक व्यापक हो गया। होमगार्ड जवान आंदोलन में शामिल होने के लिए पुनदाग स्थित धरना स्थल पर जमा थे। मगर प्रशासन के द्वारा उनके लिए पीने के पानी का केवल एक टैंक रखा गया था। गुरूवार की शाम पांच बजे खाली हो गया। इससे होम गार्ड के जवान उग्र होकर सुबह सात बजे से पुंदाग रोड को जाम कर दिया। उनका उग्र प्रदर्शन दोपहर एक बजे तक जारी रहा। बाद में थानाप्रभारी के समझाने पर होम गार्ड के जवानों ने रास्ता छोड़ दिया। मगर प्रदर्शन शुरू होने के एक घंटे के अंदर सुबह आठ बजे तक प्रशासन ने तीन टैंक पानी भेज दिया।

शाम करीब चार बजे होम गार्ड जवानों के एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक वार्ता हुई। इस वार्ता का आयोजन प्रोजेक्ट भवन के गृह विभाग में किया गया। इस वार्ता में गृह विभाग की तरफ से संयुक्त सचिव सतीश कुमार, अवर सचिव ओमप्रकाश, और प्रशाखा पदाधिकारी चंदन कुमार शामिल हुए। बैठक में जवानों को आश्वाशन दिया गया कि उनकी मांगों को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। मगर जवानों का प्रतिनीधि इस वार्ता से संतुष्ट नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.