पूर्व मंत्री राजा पीटर को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं मिली बेल
झारखंड हाई कोर्ट ने राजा पीटर की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 03:33 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 03:40 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट से पूर्व मंत्री राजा पीटर को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को हाई कोर्ट ने राजा पीटर की जमानत याचिका खारिज कर दी। राजा पीटर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में जेल में बंद हैं । इस मामले की जांच एनआइए कर रही है।
पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में राजा पीटर नौ अक्तूबर से केंद्रीय कारा में बंद हैं। रमेश सिंह मुंडा की हत्या नौ जुलाई, 2008 को बुंडू थाना से डेढ़ किमी दूर एसएस हाईस्कूल में की गई थी। छात्रों को पुरस्कार और शिक्षकों को सम्मान देने के बाद वे छात्रों को संबोधित कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था।बाद में एनआइए की जांच में इस मामले में पूर्व मंत्री राजा पीटर का नाम सामने आया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें