झारखंड हाई कोर्ट : धीरज साहू के निर्वाचन को चुनौती मामले में सुनवाई के बिंदु तय
राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के निर्वाचन को चुनौती वाली याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के बिंदु तय किए हैं।
By Sujeet SumanEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 07:24 PM (IST)
रांची, जेएनएन। राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने सुनवाई के लिए बिंदु तय किए। बता दें कि भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सोंथलिया ने धीरज साहू के निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
इसमें कहा गया है कि 23 मार्च को राज्यसभा का चुनाव हुआ था। कांग्रेस व झामुमो के गठबंधन के कारण झामुमो के अमित महतो ने धीरज साहू को वोट दिया था। इसी दिन निचली अदालत ने एक मामले में अमित महतो को दो साल की सजा सुनाई थी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दो साल या उससे अधिक की सजा मिलने पर तत्काल प्रभाव से ही जनप्रतिनिधि की सदस्यता अयोग्य मानी जाती है। ऐसे में अमित महतो का वोट भी अयोग्य करार दिया जाए और दोबारा राज्यसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें