Move to Jagran APP

Covid-19 Vaccine: समय पर ले लें कोरोना का टीका, वरना करना पड़ सकता है लंबा इंतजार...

Covid-19 Vaccineकोरोना टीकाकरण के लिए निबंधित स्वास्थ्यकर्मी तय शिड्यूल पर निर्धारित केंद्रों पर टीका लगवा लें। इससे वंचित रह जाने पर उन्हें बाद में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग कोरोना टीका के पहले डोज लेनेवाले स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज देने की तैयारी कर रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 05:24 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 05:24 AM (IST)
Covid-19 Vaccine: समय पर ले लें कोरोना का टीका, वरना करना पड़ सकता है लंबा इंतजार...
Covid-19 Vaccine: पहला डोज लेने के 28 दिनों बाद दूसरा डोज लेना अनिवार्य है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Covid-19 Vaccine कोरोना टीकाकरण के लिए निबंधित स्वास्थ्यकर्मी तय शिड्यूल पर निर्धारित केंद्रों पर टीका लगवा लें। इससे वंचित रह जाने पर उन्हें बाद में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग कोरोना टीका के पहले डोज लेनेवाले स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज देने की भी तैयारी कर रहा है। पहले डोज लेने के 28 दिनों बाद दूसरा डोज लेना अनिवार्य है। ऐसे में दूसरी डोज के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने पर छुटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को पहले डोज के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

loksabha election banner

वहीं दूसरे चरण का टीकाकरण भी शुरू किया जाना है, जिसमें 50 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को टीका दिया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के एक जिम्मेदार पदाधिकारी के अनुसार, समय पर टीका नहीं लेनेवाले स्वास्थ्यकर्मियों को बाद में टीका के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें बेहतर निर्धारित शिड्यूल पर टीका लेना होगा। अब यह सुविधा भी दे दी गई है कि शिड्यूल में नाम नहीं होने पर भी कोई स्वास्थ्य कर्मी कभी भी टीका ले सकता है, बशर्ते उस केंद्र से उसका निबंधन हुआ हो। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों  के नाम टीकाकरण के समय शामिल किए जा सकते हैं।

बता दें कि राज्य में लक्ष्य के विरुद्ध 60 फीसद ही टीकाकरण हो सका है। राज्य के आधे जिले में तो इससे भी कम टीकाकरण हुआ है। इनमें चतरा, धनबाद, दुमका, गढ़वा, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां तथा पाकुड़ शामिल हैं। टीकाकरण के सत्र की बात करें तो सबसे अधिक सत्र रांची में हुआ और यहां उपलब्धि 65 फीसद रही। इसके बाद सरायकेला खरसावां स्थान का है जहां 23 सत्र आयोजित किए गए। हालांकि यहां 55 फीसद टीकाकरण ही हुआ।

टीका से कोई खास परेशानी की शिकायत नहीं

कोरोना टीकाकरण से अभी तक कोई खास परेशानी नहीं आई है। छिटपुट लोगों ने ही सूजन, थोड़ी देर के लिए चक्कर आने, बुखार आदि की शिकायत की है। हालांकि थोड़ी देर में सभी सामान्य भी हो गए। सभी जगह जिला प्रशासन ने ऐसी स्थिति से भी निपटने के लिए चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

31 तक होगी फ्रंटलाइन वर्कर्स की डाटा एंट्री

स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी टीकाकरण शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 31 जनवरी तक डाटा एंट्री का लक्ष्य रखा गया है।  लगभग दो लाख लाभुक फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में शामिल किए जाएंगे, जिनमें मनरेगा कर्मी, पंचायत सेवक आदि भी शामिल हैं।

किस जिले में अबतक कितना टीकाकरण  

जिला - आयोजित सत्र  - लक्ष्य - टीकाकरण - उपलब्धि प्रतिशत

  1. बोकारो 15  1524   1163  76
  2. चतरा  14  1367  755  55
  3. देवघर 16  1446  874   60
  4. धनबाद  13  1295 654  51
  5. दुमका 18  1805  847  47
  6. पूर्वी सिंहभूम  18  1832  1170  64
  7. गढ़वा 22  2241  1304  58
  8. गिरिडीह 18  1800  1241  69
  9. गोड्डा  16  1606  1017   63
  10. गुमला  18  1861  1225    66
  11. हजारीबाग 19  1823  1146  63
  12. जामताड़ा  16  1552  751   48
  13. खूंटी  12  1127  718  64
  14. कोडरमा  16  1565  833   53
  15. लातेहार  14  1370  776   57
  16. लोहरदगा 15  1462  638   44
  17. पाकुड़ 16  1459  560    38
  18. पलामू  22  2221  1787   80
  19. रामगढ़  15  1500  1058   71
  20. रांची  25  2724  1774   65
  21. साहिबगंज  15  1450  704  49
  22. सरायकेला खरसावां  23  2281  1263   55
  23. सिमडेगा  15  1489  862  58
  24. प. सिंहभूम 16  1445  880  61

कुल   407  40245  24000  60

नोट : आंकड़े 27 जनवरी तक के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.