कोरोना संक्रमण से होना है यदि ठीक तो अपने जीवन में तुरंत अपनाएं यह 6 जरूरी नुस्खे
Health Tips लोग आए दिन कोई न कोई बीमारियों से ग्रसित रहते है। बीमारी के कारण कई लोग तो अवसाद में भी चले जाते। दिन-रात बिस्तर पर पड़े रहने से लोग चिड़चिड़े भी हो जाते है। फिलहाल लोग कोरोना की बीमारी से जूझ रही है।
रांची, झारखंड संवादाता। Health Tips : लोग आए दिन कोई न कोई बीमारियों से ग्रसित रहते है। बीमारी के कारण कई लोग तो अवसाद में भी चले जाते। बीमारी के दिनों में दिन-रात बिस्तर पर पड़े रहने से लोग चिड़चिड़े भी हो जाते है। फिलहाल पूरी दुनिया कोरोना की बीमारी से जूझ रही है। कोई भी इससे अछूता नही है। बात करें झारखंड राज्य की यहां जिस प्रकार संक्रमण में तेज़ी आई है, इससे लोग थोड़े घबराएं हुए है। लेकिन घबराने से कोई बीमारी ठीक तो नहीं हो जाती है न। इसलिए हमें घबराना छोड़ इसका डटकर सामना करने की ज़रूरत है। हमे खुद को मजबूत रखना होगा। अपने स्वास्थ का खास ध्यान रखना, जिससे हम कोरोना को मात दे सके। रिम्स के डॉक्टर प्रभात कुमार बता रहे है 6 टिप्स जो आपको कोरोना से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है।
टिप्स जो आपको कोरोना से लड़ने में मददगार साबित होगी
1) नियमित मेडिटेशन करें: ध्यान किसी भी अवसाद व बीमारी के ख्याल से दूर रहने सबसे अच्छा तरीका है। रोज़ कम से कम आधे घंटे के लिए सही ध्यान जरूर करें, ये ध्यान आप संगीत के द्वारा भी कर सकते है। इससे आपके दिमाग शांत रहेगा। ये आपको नकारात्मक सोच से भी दूर रखेगा।
2) नियमित व्यायाम: व्यायाम या एक्सरसाइज को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना ले। नियमित व्यायाम या एक्सरसाइज आपको स्वस्थ रखेगा व हर बीमारी से भी बचाए रखेगा।
3) पोष्टिक आहार: बाहर के खाने से परहेज रखें। ज़्यादा से ज़्यादा घर का बना खाना ही खाए। हर सब्ज़ी में अलग -अलग प्रकार के पोषण होते है। हरि सब्ज़ियां, फल को अपने आहार में शामिल है। ऐसे में किसी बीमारी से बचने में ताज़ी फल, सब्ज़ियां भी मददगार होती है।
4) शरीर को रखे हाइड्रेटेड: पानी खूब पीएं। इससे शरीर मे पानी की कमी नहीं होगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे।
5) पर्याप्त नींद लें: कई लोगो को देर से सोने की आदत होती है। अगर आप देर से भी सो रहे है। आप अपने सोने का समय का फिक्स कर लें। पर्याप्त नींद न मिलने से भी शरीर में सुस्ती रहती है।
6) नियमित जीवनशैली रखें: लोगों को स्वस्थ के रहने के लिए एक नियमित जीवनशैली धारण करने की ज़रूरत है। समय से सोना, उठना, खाना। यदि हम इन सब चीजों को करने के लिए समय निर्धारित करें तो हमारा जीवन व स्वास्थ्य सरल हो जाएगा। और हम जल्दी किसी भी बीमारी से रिकवर हो सकते है।