हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हाथी ने महिला को कुचला, मौत Hazaribagh News
Hazaribagh News बताया गया कि महिला रोज की तरह सुबह घर से निकलकर पास स्थित पारटांड नहर किनारे खेत गई थी। इसी दौरान अचानक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 08:42 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 08:46 AM (IST)
विष्णुगढ़ (हजारीबाग), जासं। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ भटक कर पहुंचे एक हाथी ने महिला रोहिणी देवी पति सरयु साव की जान ले ली। घटना मंगलवार की अहले सुबह की है। महिला रोज की तरह सुबह घर से निकलकर पास स्थित पारटांड नहर किनारे खेत गई थी। इसी दौरान अचानक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इसमें मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला को कुचलकर विष्णुगढ़ से निकलकर हाथी बनासो के खेतों में डेरा जमाया हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मी हाथी को भगाने में जुटे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें