Move to Jagran APP

दो बेटियों को ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के नाम पर पंजाब ले जाकर धंधे में धकेला

Human Trafficking in Jharkhand पंजाब के जालंधर में 15 दिनों तक उस घर में ग्राहक आते रहे और लड़कियों की आबरू तार-तार करते रहे। लड़कियों को जालंधर से हटाकर दस महल्ला भेज दिया गया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 08:37 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 02:01 PM (IST)
दो बेटियों को ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के नाम पर पंजाब ले जाकर धंधे में धकेला
दो बेटियों को ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के नाम पर पंजाब ले जाकर धंधे में धकेला

खास बातें

prime article banner
  • गुमला की दो बेटियों को पंजाब ले जाकर तस्करों ने देह व्यापार को किया मजबूर
  • एक महीने बाद किसी तरह भागकर घर पहुंचीं लड़कियां, एसपी को सुनाई आपबीती
  • जगह बदल-बदल कर कराया गया देह व्यापार, विरोध करने पर की जाती थी मारपीट
  • रिश्तेदार महिला और रांची के एक युवक पर लगा आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

रांची, जेएनएन। झारखंड के गुमला जिले की दो बेटियों को ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने के नाम पर पंजाब ले जाकर देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। मामले में लड़कियों की एक महिला रिश्तेदार और रांची के एक युवक का नाम सामने आ रहा है। किसी तरह भागकर वापस आने के बाद लड़कियों ने गुमला एसपी को आपबीती सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है।  गुमला पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पीडि़त लड़कियों में एक बालिग और दूसरी नाबालिग है।

बताया जाता है कि गुमला के सिसई प्रखंड के एक गांव की दो लड़कियों को उनकी एक रिश्तेदार महिला फूलकुमारी ने रांची के ब्यूटी पार्लर में अच्छी पगार पर काम दिलाने की बात कही। दोनों लड़कियां और उनके परिजन महिला के झांसे में आ गए और 24 नवंबर को दोनों लड़कियां महिला के साथ रांची चली गईं। वहां से फूलकुमारी दोनों को लेकर पंकज नामक युवक के साथ पंजाब के जालंधर पहुंच गई।

लड़कियों को उस समय तक कोई संदेह नहीं हुआ, लेकिन वहां फूलकुमारी और पंकज ने दोनों को देह व्यापार कराने वालों के हवाले कर दिया। 15 दिनों तक उस घर में ग्राहक आते रहे और लड़कियों की आबरू तार-तार करते रहे। इसके बाद फूलकुमारी और उसका सहयोगी लड़कियों को जालंधर से हटाकर दस महल्ला लेकर चले गए। यहां भी लगभग 15 दिनों तक रखकर दोनों से देह व्यापार कराया गया।

जब शोषण बढ़ा तो लड़कियों ने विरोध करना शुरू किया। इस दौरान लड़कियों के साथ काफी मारपीट की गई। किसी तरह दलालों के चंगुल से छूटकर दोनों लड़कियां अपने गांव पहुंचीं और परिवार वालों को आपबीती सुनाई।

गुरुवार दोपहर बाद कुछ युवाओं के साथ दोनों बच्चियां एसपी अंजनी कुमार झा के यहां पहुंचीं और उन्हें भी अपने साथ हुई ज्यादतियों से अवगत कराया। एसपी ने पूरी कहानी सुनने के बाद दोनों बच्चियों को अहातू थाना गुमला भेज दिया। अहातू थाना में दोनों का बयान लेने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.