Move to Jagran APP

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मेडिका से वापस लौटीं, राजभवन में ही आइसोलेशन में रहेंगी

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मेडिका अस्पताल से वापस राजभवन लौट गईं हैं। वे राजभवन में ही आइसोलेशन में रहेंगी। गौरतलब है कि शनिवार को उनकी कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 05:14 PM (IST)
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मेडिका से वापस लौटीं, राजभवन में ही आइसोलेशन में रहेंगी
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मेडिका से वापस लौटीं, राजभवन में ही आइसोलेशन में रहेंगी। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मेडिका अस्पताल से वापस राजभवन लौट गईं हैं। वे राजभवन में ही आइसोलेशन में रहेंगी। गौरतलब है कि शनिवार को उनकी कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य परेशानी नहीं है।

loksabha election banner

बता दें कि इससे पहले शनिवार को झारखंड में 3838 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसमें रांची में अबतक के सर्वाधिक 1,410 नए कोरोना के नए मरीज पाए गए। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 521, कोडरमा में 193, धनबाद में 180, हजारीबाग में 160, बोकारो में 136, खूंटी में 127, रामगढ़ में 121, पश्चिमी सिंहभूम में 119, देवघर में 103  नए मरीज मिले। वहीं बाकी जिलों में सौ से कम संख्या में मरीज मिले थे। कोरोना के कारण राज्य में हालात किस कदर खराब हो रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को राज्य में कोरोना के कारण 30 लोगों की मौत हो गई।

इनमें पूर्वी सिंहभूम में छह, रांची में पांच, बोकारो में चार, खूंटी, रामगढ़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो, गढ़वा, गोड्डा, कोडरमा, लातेहार, पलामू, धनबाद व दुमका में एक-एक मरीज शामिल थे। हालांकि रविवार को सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रियों संग बैठक कर अगले आदेश तक सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, आईआईटी संस्थान आदि बंद रखने के आदेश दिए है। साथ ही लापरवाही पर लॉकडाउन के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद हालात की समीक्षा करेंगे। वहीं, जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.