Move to Jagran APP

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लिया कोरोना का टीका, लोगों से की वैक्सीन लेने की अपील

Jharkhand Governer Took Corona Vaccine झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन ली। वहीं वैक्सीनेशन के बाद राज्यपाल ने लोगों से कोरोना का टीका लेने की अपील भी की।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 12:53 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 01:30 PM (IST)
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लिया कोरोना का टीका, लोगों से की वैक्सीन लेने की अपील
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लिया कोरोना का टीका। जागरण

रांची, जासं । Jharkhand News झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल में कोरोना का टीका लिया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सुबह 11:37 बजे अस्पताल पहुंचीं। वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे वैक्सीन लेने में देरी हुई, लेकिन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अब वैक्सीन का अगला डोज 28 दिन के बाद दोबोरा लेने आऊंगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद ही कोरोना पर लगाम लगाया जा सकता है।

loksabha election banner

वैक्सीन कोरोना रोकने में कारगर है। उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर की। कहा अन्य लोगों के लिए भी अस्पताल में बेहतर व्यवस्था की गई है। टीकाकरण केंद्र में सिविल सर्जन डॉ विजय बिहारी प्रसाद, वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ विमलेश कुमार, रांची एसडीएम समीरा एस समेत अस्पताल प्रबंधन के अन्य लोग मौजूद थे।

सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

राज्यपाल के आगमन को लेकर सदर अस्पताल में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती के साथ राजभवन से लेकर शहर के अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक के रास्ते में भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। इधर, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस मंडल ने कहा कि राज्यपाल को कोविशिल्ड वैक्सीन दिया गया। उन्होंने वैक्सिनेशन के बाद अस्पताल की व्यवस्था को लेकर संस्तुष्टी जाहिर की। आधे घंटे ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद उनके ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच के बाद उन्हें जाने दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.