Move to Jagran APP

रांची के हरमू मैदान में स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद का महासम्मेलन Ranchi News

स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद का महासम्मेलन रविवार को रांची के हरमू मैदान में होगा। पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 08:13 PM (IST)
रांची के हरमू मैदान में स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद का महासम्मेलन Ranchi News

रांची, जासं। स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रह्मर्षि विकास परिषद का महासम्मेलन रविवार को रांची के हरमू मैदान में होगा। पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी। इसकी तैयारी की समीक्षा को लेकर शनिवार को कार्यक्रम स्थल हरमू मैदान में दरोगा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

loksabha election banner

दरोगा सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मोहल्ले से परिवार के सदस्यों को सम्मेलन में लाने की अपील की। अनिल सिंह ने कहा कि ब्रह्मर्षिओं के लिए यह गौरव की बात है कि रांची में पूरे राज्य के लोग समाज हित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। शिव कुमार सिंह ने कहा कि इस महाधिवेशन के माध्यम से हम अपनी एकता का परिचय देंगे और समाज के विभिन्न समस्याओं पर एक साथ मिलकर विचार विमर्श करेंगे।

उमेश राय, अभिषेक कुमार, रामचंद्र सिंह, अनिल शर्मा, कामेश्वर प्रधान, कमल ठाकुर व संजय पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज पांडे, नीरज शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रंजू झा, अंचल तिवारी, डॉक्टर भीम प्रभाकर, नरेंद्र पांडे, रामकुमार चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.