Move to Jagran APP

Jharkhand: दुष्कर्म की घटनाओं पर राज्यपाल ने जताई चिंता, डीजीपी को कार्रवाई का निर्देश

Jharkhand Crime राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सोमवार को पुलिस महानिदेशक एमवी राव को राजभवन बुलाकर राज्य की विधि व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य में भयमुक्त वातावरण हो कि सभी लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 07:07 PM (IST)
Jharkhand: दुष्कर्म की घटनाओं पर राज्यपाल ने जताई चिंता, डीजीपी को कार्रवाई का निर्देश
Jharkhand Crime: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू।

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोमवार को पुलिस महानिदेशक एमवी राव को राजभवन बुलाकर राज्य की विधि व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में इस प्रकार का भयमुक्त वातावरण हो कि सभी लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

loksabha election banner

राज्यपाल ने हाल ही दुमका तथा खूंटी में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अबतक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए घटना में शामिल सभी लोगों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को बताया कि दुमका मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। खूंटी में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म करनेवालों की गिरफ्तारी में पुलिस ने सफलता हासिल की है। सभी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलाने की कोशिश होगी। इसपर राज्यपाल ने ऐसे सभी मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बता दें कि पिछले दिनों पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर के नेतृत्व में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर दुमका में पांच बच्चों की मां के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी देते हुए इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। इसपर राज्यपाल ने इसपर पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.