Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए राज्यपाल ने दिए 51 हजार, अब CM हेमंत सोरेन की बारी

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए झारखंड में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही को निधि सौंपी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 10:27 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए राज्यपाल ने दिए 51 हजार, अब CM हेमंत सोरेन की बारी
Ayodhya Ram Mandir Donation: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी सहयोग राशि।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Ayodhya Ram Mandir Donation राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार एक रुपये की सहयोग राशि दी। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए झारखंड में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने निधि समर्पण अभियान के तहत यह राशि चेक के रूप में उनसे राजभवन मिलने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप रूंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री डा. वीरेंद्र साहू, आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल आदि को सौंपी।

prime article banner

झारखंड राज्यपाल के दान से हुई निधि समर्पण की शुरुआत

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति को चेक सौंपते हुए राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। उनका जीवन अतुलनीय है। उनके जीवन से समस्त मानव जाति को प्रेरणा मिलती है। ऐसे आराध्य देव के मंदिर निर्माण में सहयोग कर हम अपने आप को भाग्यशाली समझ रहे हैं। उन्होंने कहा, पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों के वनवास के दौरान वनों और कंदराओं में रहे वनवासी बंधुओं के साथ आत्मीय संबंध स्थापित किए थे। झारखंड में भी सभी लोग इस महाअभियान में सहयोग करेंगे, इसकी उन्होंने शुभकामनाएं दी।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सौंपी 51 हजार एक रुपये की सहयोग राशि

इधर, राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि निधि समर्पण अभियान के तहत झारखंड में 25 हजार गांवों में संपर्क कार्यक्रम चलाने का लक्ष्य है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए दो लाख कार्यकर्ताओं की 25 हजार टोलियां बनाई गई हैं। उन्होंने इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शीघ्र मिलने की बात कही।

झारखंड में 27 फरवरी तक चलेगा अभियान, 25 हजार गांवों में जाने का लक्ष्य

जगन्नाथ शाही ने कहा कि यह मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि हिंदू समाज के पिछले एक हजार वर्षों के तिरस्कार, उपेक्षा व गुलामी का परिमार्जन कर संपूर्ण देश को भारतीय संस्कृति व स्वाभिमान से जोडऩे का अभियान हैं। 110 करोड़ हिंदुओं को लगना चाहिए कि यह उनका मंदिर है। इसके लिए उन सभी का इसमें समर्पण आवश्यक है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इस पुण्य काज से कोई वंचित न रहने पाए। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में पूरा संघ विचार परिवार इस अभियान में शामिल होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय सेविका समिति, विद्या भारती, क्रीड़ा भारती, भारत विकास परिषद वनवासी कल्याण केंद्र समेत अन्य संगठन इस अभियान में शामिल होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शीघ्र मिलेंगे समिति के सदस्य

डा. वीरेंद्र साहू ने कहा कि निधि संग्रह के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों के जुटने की संभावना है। इस कार्यक्रम के निमित्त कार्यकर्ता सभी के घर-घर तक जा रहे हैं और भगवान राम का प्रतीक स्वरूप कूपन देते हुए समर्पण राशि ग्रहण कर रहे हैं। राशि ग्रहण कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के खाते में प्रतिदिन डालेंगे। राज्यपाल से मिलनेवाले अभियान प्रतिनिधिमंडल में वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाथू गाड़ी, भारतीय किसान संघ के प्रशांत खाखा, अभियान कार्यालय सह प्रमुख अमर प्रसाद भी शामिल थे।

रघुवर और सरयू ने दिया गुप्तदान

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए गुप्त दान किया। राय ने बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचे सोनारी के गुहाराम को राशि भेंट की। जमशेदपुर में स्वयंसेवकों ने बर्मामाइंस प्रखंड में देवस्थान से पदयात्रा शुरू की। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी भी शामिल हुए। इन्होंने जमशेदपुर महानगर के बजरंग दल संयोजक डा. भोला लोहार को सहयोग राशि सौंप कर निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संघ से नगर कार्यवाह संजय जी, हरिओम जी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.