Move to Jagran APP

द्रौपदी मुर्मू के Governor के रूप में चार वर्ष पूरे, राजभवन में काटा केक

Draupadi Murmu के झारखंड के राज्यपाल के रूप में चार साल पूरे हो गए। राज्यपाल के रूप में उनके चार साल पूरे होने पर राजभवन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 08:35 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 05:10 PM (IST)
द्रौपदी मुर्मू के Governor के रूप में चार वर्ष पूरे, राजभवन में काटा केक
द्रौपदी मुर्मू के Governor के रूप में चार वर्ष पूरे, राजभवन में काटा केक

रांची, राज्य ब्यूरो। द्रौपदी मुर्मू के झारखंड के राज्यपाल के रूप में चार साल पूरे हो गए। उन्होंने राजभवन में 18 मई 2015 को इस पद की शपथ ली थी। राज्यपाल के रूप में उनके चार साल पूरे होने पर राजभवन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर केक भी काटा।

loksabha election banner

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बननेवाली द्रौपदी मुर्मू के इन चार साल के कार्यकाल में कई उपलब्धियां रहीं हैं। उनके प्रयास से ही 10 दिसंबर 2016 को विश्वविद्यालयों के लिए लोक अदालत लगाई गई। इसमें विश्वविद्यालय शिक्षकों व कर्मियों को करोड़ों रुपये के मामले का निष्पादन हुआ। जनजातीय शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर भी लगातार मुखर होते हुए सरकार को आवश्यक निर्देश देती रही हैं।

विश्वविद्यालयों में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू करने के लिए भी उनकी पहल सराहनीय रही। चांसलर पोर्टल पर सभी विश्वविद्यालयों के कॉलेजों के लिए एक साथ ऑनलाइन नामांकन शुरू कराया। राज्यपाल के रूप में सीएनटी-एसपीटी संशोधन विधेयक सहित कई विधेयकों को सरकार को वापस लौटाने का कड़ा कदम भी उठाया।
खूंटी में पत्थलगड़ी की समस्या के समाधान को लेकर वहां के परंपरागत ग्राम सभाओं, मानकी, मुंडा व अन्य प्रतिनिधियों को बुलाकर उनके साथ रायशुमारी भी उनकी अच्छी पहल मानी जाती है। हालांकि कुलाधिपति के रूप में कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति, कक्षाएं नियमित कराने आदि में उन्हें अभी सफलता नहीं मिल पाई है। द्रौपदी मुर्मू का अबतक का कार्यकाल विवादों से परे रहा है। बता दें कि ओडिशा में दो टर्म विधायक व राज्य मंत्री रहीं द्रौपदी मुर्मू का नाम एक समय राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में भी उछला।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.