स्वास्थ्य सुधारों में झारखंड को देश भर में द्वितीय पुरस्कार Ranchi News
Jharkhand. गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने पुरस्कार दिया। 40 हजार सहिया की बैठकों की रिपोर्ट जीआइएस मैपिंग के साथ पेश की।
रांची, राज्य ब्यूरो। स्वास्थ्य प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में पूरे देश में दूसरे स्थान पर आने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। गुजरात के गांधीनगर में गुड प्रैक्टिसेज एंड इनोवेशन इन पब्लिक हेल्थकेयर विषय पर आयोजित छठे नेशनल समिट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वद्र्धन ने निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. वीएस खन्ना तथा प्रशासी पदाधिकारी सुमन पाठक को यह पुरस्कार प्रदान किया।
केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में मानव संसाधन, वित्तीय प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य के अधिकार को विभिन्न मानकों में शामिल किया था। राज्य के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पीएलए डैशबोर्ड का पावर प्रजेंटेशन दिया। इसमें राज्य में कार्यरत लगभग 40 हजार सहिया की बैठकों की रिपोर्ट जीआइएस मैपिंग के साथ प्रस्तुत किया गया।