गढ़वा से अपहृत महिला और उसके 2 बच्चों को पुलिस ने छुड़ाया, यूपी से किया बरामद
Jharkhand Garhwa News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि महिला काे बेच दिया गया है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 12:49 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड पुलिस की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के महोबा और हमीरपुर जिले में छापेमारी कर गढ़वा से अपह्त महिला और उसके दो बच्चो को छुड़ा लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि गढ़वा के डंडई प्रखंड की महिला को उसके दो बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश में बेच दिया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था। महिला गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड के जरही गांव की रहने वाली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें