अपने से 10 साल छोटी प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी... रात 2 बजे दोनों इस हालत में पकड़ाए...
Jharkhand Garhwa Crime News झारखंड के गढ़वा से बड़ी खबर है। यहां नाबालिग प्रेमिका ने घर से भागकर प्रेमी के सामने शादी करने की शर्त रख दी। इसके बाद युवक किशोरी को लेकर निकल भागा। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद देर रात दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।
गढ़वा, जेएनएन। Jharkhand Garhwa Crime News झारखंड के गढ़वा से बड़ी खबर है। यहां नाबालिग प्रेमिका ने घर से भागकर प्रेमी के सामने शादी करने की शर्त रख दी। इसके बाद युवक किशोरी को लेकर निकल भागा। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद देर रात दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने शादी की नियत से बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपित कोलझिकी गांव निवासी कुंदन सिंह पिता शिवनाथ सिंह को शनिवार की देर रात को लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए कुंदन सिंह के विरुद्ध गत शुक्रवार को मामला दर्ज कराया था। महिला के आवेदन पर थाना कांड संख्या 46/21 धारा 366 (ए), 506 व 376 भादवि के तहत मामला दर्ज कर 72 घंटे के अंदर प्राथमिकी अभियुक्त कुंदन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया। युवक पर आरोप है कि शादी झांसा देकर वह किशोरी को उसके घर से उड़ा ले गया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच व न्यायालय में धारा 164 भादवि के तहत बयान के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।
आंख-मिचौली के बाद पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका
पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित विलासपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान पिता रूपेश कुमार पासवान को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच व न्यायालय में बयान के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने धर्मेंद्र पासवान पर शादी का झांसा देकर अपनी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
महिला के आवेदन पर थाना कांड संख्या 48/21 धारा 376 भादवि के तहत मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, पुअनि कुणाल किशोर एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
दो नाबालिग बहनों के साथ दो नाबालिग लड़कों ने जंगल में किया गंदा काम
गढ़वा जिले के चिनियां प्रखंड में आदिम जनजाति की दो बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दुष्कर्म के बाद आत्महत्या करने वाली नाबालिग की मौत का सही कारण जानने के लिए भी पुलिस जांच कर रही है। चिनियां प्रखंड में के एक ही घर की दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दूसरे गांव के दो नाबालिग लड़कों ने जंगल में दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म की घटना के बाद एक नाबालिग लड़की ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली थी।
उक्त बातें चिनियां थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा व गढ़वा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने गढ़वा थाना परिसर में पत्रकार वार्ता कर दी। उक्त लोगों ने बताया कि एक आरोपी अविनाश साव जो डोल गांव का रहने वाला था। अविनाश को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर ली थी। जबकि दूसरा आरोपी संदीप यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस ने संदीप यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।