Garhwa Coronavirus News: गढ़वा में मिले 17 नए कोरोना पॉजिटिव
Garhwa Coronavirus Update 48 मरीजों का रिसैंपलिंग की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। बताते चलें कि गढ़वा में अबतक 1389 संक्रमित मिले हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:27 AM (IST)
गढ़वा, जासं। गढ़वा जिले में बुधवार को 17 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इनमें छह की ट्रूनेट जांच में तथा 11 की रैपिड एंटिजन किट से जांच में पुष्टि की गई है। उक्त सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि 48 मरीजों का रिसैंपलिंग की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। बताते चलें कि जिले में अबतक 1389 संक्रमित मिले हैं। इनमें 1222 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हुई है। अभी 160 संक्रमितों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें