Move to Jagran APP

आज सादगी से मनाया जा रहा झारखंड का स्थापना दिवस, कहीं भी धूम-धड़ाका व बड़े कार्यक्रम नहीं

राज्य में कहीं भी धूम-धड़ाका और बड़े कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर दिन भर जमघट लगेगा। राजनीतिक पार्टियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा को नमन करने तक अपने कार्यक्रम सीमित रखे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 09:57 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 10:02 AM (IST)
आज सादगी से मनाया जा रहा झारखंड का स्थापना दिवस, कहीं भी धूम-धड़ाका व बड़े कार्यक्रम नहीं
रांची के बिरसा चौक पर स्‍थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड राज्य के 20वें स्थापना दिवस पर प्रदेश में कहीं भी सांस्कृतिक और अन्य बड़े कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार इसकी अनुमति भी नहीं दे रही है। ऐसे में प्रदेश मुख्यालय रांची में बिरसा मुंडा प्रतिमा के इर्द-गिर्द ही तमाम राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम हो रहे हैं। राज्य में कहीं भी धूम धड़ाका और बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा है। राजनीतिक दलों ने भी खुद को बिरसा मुंडा को नमन करने के इर्द-गिर्द ही अपने कार्यक्रमों को सीमित रखा है।

loksabha election banner

स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद वे विस्टा चौकी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर उनको नमन करेंगे। बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल से लौटकर मुख्यमंत्री जयपुर ग्राउंड में अलंकरण समारोह में शामिल होंगे जहां से वापस वे अपने आवास लौट जाएंगे।

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम भी कुछ इसी तरह से है। 11बजे प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी  बिरसा चौक स्थित भगवान  बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 11.30 बजे प्रदेश कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा और राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों को दी बधाई

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के समस्त ना‍गरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी राज्यवासियों के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने मीडिया जगत के तमाम पत्रकारों को भी विशेष बधाई देते व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस जैसी समाज के समक्ष में जिस विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्वों का निरंतर पालन करते रहे औऱ जनमानस को शारीर‍िक दूरी के अनुपालन एवं मास्क पहनने तथा स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते रहे, यह सराहनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.