Move to Jagran APP

Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्‍थापना दिवस आज... बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाएंगे CM हेमंत सोरेन

Jharkhand Foundation Day झारखंड के स्‍थापना दिवस पर आज मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्‍म स्‍थली उलिहातू जाकर उनको नमन करेंगे। स्‍थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पुष्पांजलि से होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 04:41 AM (IST)
Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्‍थापना दिवस आज... बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाएंगे CM हेमंत सोरेन
Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्‍थापना दिवस पर आज मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन भगवान बिरसा मुंडा को नमन करेंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Foundation Day मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राज्य स्थापना दिवस के मौके पर व्यस्त कार्यक्रम है। इस दौरान वे उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली जाएंगे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पुष्पांजलि से होगी। इसके बाद वे पुराना जेल परिसर में बने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के उदघाटन समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आनलाइन शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से उनका खूंटी के उलिहातू जाने का कार्यक्रम है। वहां से लौटने के बाद वे झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

loksabha election banner

हर व्‍यक्ति झारखंड के विकास का भागीदार बने : अर्जुन मुंडा

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह झारखंड के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो जहां से है, वहां के बारे में सोचे। इस देश व राज्य के बारे में सोचे। एक सामान्य नागरिक के नाते हम सभी का यह दायित्व है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पॉर्लियामेंट एक्ट पास होने के बाद झारखंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। झारखंड के महापुरुष भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर राज्य का गठन हुआ। उस दिन से झारखंड विकास के रास्ते पर कैसे चले, इसका संकल्प राज्य के नागरिकों ने लिया।

उन्होंने कहा कि इस महान दिवस को सही ढंग से और बेहतर हम तभी हम बना पाएंगे जब भगवान बिरसा मुंडा की मौलिक बातों को ध्यान में रखते हुए लोगों को जोड़ने में सफल होंगे। मुंडा ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते झारखंड के शिक्षित, स्वस्थ और समृद्ध राज्य बनने की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड आत्मनिर्भर राज्य बनें, जिसमें सबकी सहभागिता और सहयोग हो। कहा, हर परिवार सुखी हो, समृद्ध हो। समाज को प्रगति का मौका मिले। ऐसा राज्य हम देखें यही हम सबकी उम्मीद है।

जिलों में स्‍थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री

स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार ने आठ जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों के नामों की घोषणा करते हुए इससे संबंधित पत्र भी जारी कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की सचिव वंदना डाडेल की ओर से जारी पत्र की प्रति सभी संबंधित जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी दी गई है। प्रभारी बनाए गए मंत्री इस प्रकार हैं।

  • डा. रामेश्वर उरांव : लोहरदगा
  • चम्पाई सोरेन : सरायकेला खरसावां
  • जगरनाथ महतो : रांची
  • जोबा मांझी : प. सिंहभूम (चाईबासा)
  • बन्ना गुप्ता : पू. सिंहभूम (जमशेदपुर)
  • बादल : देवघर
  • मिथिलेश ठाकुर : गढ़वा
  • हफीजुल हसन : गिरिडीह

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.