Move to Jagran APP

रांची सह‍ित झारखंड के कई ह‍िस्‍सों में झमाझम बारिश, अब कड़ाके की ठंड का करना होगा सामना

Jharkhand Weather मौसम व‍िभाग ने कहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। रव‍िवार को हुई बार‍िश से ठंड और बढ़ जाएगी। सोमवार को भी बार‍िश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्‍यूनतम तापमान में और ग‍िरावट आने की संभावना है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 06:42 PM (IST)
रांची सह‍ित झारखंड के कई ह‍िस्‍सों में झमाझम बारिश,  अब कड़ाके की ठंड का करना होगा सामना
राजधानी रांची में बार‍िश के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में रव‍िवार शाम में मौसम का म‍िजाज अचानक बदल गया। राजधानी रांची समेत आसपास के कई इलाकों में शाम के समय झमाझम बार‍िश हुई। अचानक मौमस बदलने और बार‍िश होने से हर कोई चौंक गया। बार‍िश के कारण अब ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

अचानक आसमान में उमड़ आए बादल

रव‍िवार को द‍िन भर राजधानी रांची का मौसम सामान्‍य था। लेक‍िन शाम 5.15 बजे अचानक आसमान में बादल उमड़ आए। देखते ही देखते बादम आसामन पर पूरी तरह छा गए। झमाझम बार‍िश भी शुरू हो गई। बाजार हाट में खरीदारी कर रहे और सड़क से गुजर रहे लोग इधर-उधर छ‍िपने लगे। कई लोग तो भींग भी गए।

द‍िन में ख‍िली थी धूप, शाम में हुई बार‍िश

अचानक बार‍िश होने से फुटपाथ पर दुकान सजाने वाले भी परेशान हो गए। सामान ढकने की कवायद में जुट गए। इससे पूर्व आलम यह था क‍ि रव‍िवार को दिनभर रांची शहर में मौसम सामान्य बना रहा और धूप खिली रही। वैसे रव‍िवार होने के कारण आज सड़कों पर भीड़ कम थी।

सोमवार को भी राज्‍य के कई ह‍िस्‍सों में होगी बार‍िश

उधर, मौसम व‍िभाग ने कहा है क‍ि झारखंड के उत्तरी मध्य भाग में सोमवार को भी कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई गई है।

13 जनवरी 2022 तक छाए रहेंगे कई जगह बादल

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो 13 जनवरी 2022 तक कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम व‍िभाग ने कहा क‍ि पिछले 24 घंटे के दरम्यान झारखंड में सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रहा, जबकि सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री हजारीबाग का रहा।

कैसा रहेगा रांची और आसपास का तापमान

  • मौसम विभाग के अनुसार रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं।
  • रांची और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रव‍िवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्‍स‍ियस रहा।
  • 11 जनवरी 2022 को बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • 12 जनवरी 2022 को भी बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ दो या अधिक बार बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
  • 13 जनवरी 2022 को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दो या इससे अधिक बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.