Move to Jagran APP

Jharkhand Crime Roundup: गिरिडीह में थानेदार दुष्‍कर्म में गिरफ्तार, धनबाद में दारोगा रंगरेलियां मनाते पकड़ाया

Jharkhand Crime Roundup News झारखंड में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस की चुनौतियां व जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में गत 24 घंटे के भीतर हुई दो घटनाओं ने पूरी व्यवस्था को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 12:10 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 12:31 PM (IST)
Jharkhand Crime Roundup: गिरिडीह में थानेदार दुष्‍कर्म में गिरफ्तार, धनबाद में दारोगा रंगरेलियां मनाते पकड़ाया
गढ़वा में पिस्‍टल का भय दिखाकर युवक ने नौवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म किया।

रांची, राज्य ब्यूरो। किसी न किसी विवाद को लेकर खाकी आए दिन चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार एक बदनुमा धब्बा को लेकर प्रदेश में खाकी की कार्यशैली व दामन अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। जी हां, आपने ठीक सुना है। खाकी दागदार हो गई है। जिस नारी की अस्मिता व इज्जत की रक्षा की जिम्मेदारी खाकी पर थी, उसी खाकी ने नारी की इज्जत तार-तार कर दी है। झारखंड ही नहीं, पूरा देश महिलाओं-बच्चियों, युवतियों की सुरक्षा को लेकर लगातार मंथन कर रहा है।

loksabha election banner

नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस की चुनौतियां व जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में गत 24 घंटे के भीतर हुई दो घटनाओं ने पूरी व्यवस्था को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। पहली घटना गिरिडीह के देवरी थानेदार गौरव कुमार से संबंधित हैं। उनपर रांची की एक युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसके आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। दूसरी घटना धनबाद से है। यहां धनबाद के तेलीपाड़ा स्थित एक मकान में रंगरेलियां मनाते हुए धनबाद थाने के एएसआइ को वहां के स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दोनों ही घटनाओं को पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। इससे इतर भी महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा लगातार मुद्दा बन रहा है। गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के कोटाम गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा से वहीं के एक युवक ने पिस्टल का भय दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिलाओं-बच्चियों से दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म की घटना यहीं नहीं रुकती। जगन्नाथपुर इलाके में अपने घर में सो रही 12 साल की बच्ची को अगवा कर तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

बच्ची पांच घंटे तक बदमाशों के चंगुल में रही। बेहोश होने पर छोड़कर भाग गए। किसी तरह बच्ची घर पहुंची और परिजन को आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी तरह की एक अन्य घटना भी सामने आई कि एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर बिहार ले जा रहे आरोपित को रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को भी मुक्त करा लिया है।

किशोरी दशम फॉल इलाके की रहने वाली है। रांची के टाटीसिलवे से भी इसी तरह की एक अन्य खबर है कि यहां 15 साल की एक नाबालिग का शादी की नीयत से अपहरण हो गया है। पुलिस नाबालिग की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.