Move to Jagran APP

शराब के नशे में पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री का हाथ और पैर बांधकर किया दुष्कर्म

jharkhand crime news 17 वर्ष की बेटी घर में अकेली थी। प‍िता शराब के नशे में आया। नीयत डोल गई। उसका वहशीपन जाग उठा। बेटी के हाथ-पैर बांध द‍िए। उसके साथ दुष्‍कर्म क‍िया। र‍िश्‍ते तार-तार हो गए। प‍िता के चंगुल से आजाद होकर बेटी ने दादा-दादी को जानकारी दी।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 08:49 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 02:49 PM (IST)
शराब के नशे में पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री का हाथ और पैर बांधकर किया दुष्कर्म
jharkhand crime news : शराब के नशे में पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री का हाथ और पैर बांधकर किया दुष्कर्म।

गढ़वा, जागरण संवाददाता। दुष्‍कर्म की आपने कई घटनाएं सुनी होंगी। पढ़ी होंगी। लेक‍िन यह घटना इस कदर दर्दनाक है क‍ि आप सुनकर दंग रह जाएंगे। बाप ने अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्‍कर्म क‍िया। हैवान‍ियत की हदें उसने पार कर दीं। मानवता को शर्मसार कर द‍िया।

loksabha election banner

गढ़वा ज‍िले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र की घटना

दुष्‍कर्म की यह घटना झारखंड के गढ़वा ज‍िले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 17 वर्ष की बेटी से अपने ही घर में बर्बरता पूर्वक दुष्‍कर्म क‍िया। पीड़‍िता की मानें तो वहशी बाप ने उसका मुंह बंद कर द‍िया। उसके हाथ और पैर रस्‍सी से बांध द‍िया। इसके बाद उसके साथ काफी देर तक दुष्कर्म किया है।

दुष्‍कर्म के बाद प‍िता घर छोड़कर हो गया फरार

पीड़‍िता की मानें तो घटना के बाद आरोपित पिता घर छोड़ कर फरार हो गया है। घटना के द‍िन पीड़‍िता अपने घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर उसके प‍िता ने उसके साथ दुष्‍कर्म क‍िया। उसकी इज्‍जत तार-तार कर दी।वह प‍िता के चंगुल से आजाद होने के ल‍िए छटपटाती रही, लेक‍िन प‍िता के स‍िर पर दुष्‍कर्म का भूत सवार था। वह वहशी भेड़‍िया बन चुका था।

थाने पहुंच कर पीड़‍िता ने मदद के ल‍िए लगाई गुहार

पीड़‍िता ने बताया क‍ि क‍िसी तरह वह प‍िता के चंगुल से आजाद हुई। पीड़‍िता ने बताया क‍ि बुधवार को वह अपनी मां, मामा तथा नानी के साथ भवनाथुर थाना पहुंची। प‍िता के ख‍िलाफ दुष्‍कर्म की शिकायत की। पुल‍िस को इस घटना की व‍िस्‍तार से जानकारी दी। प्राथम‍िकी दर्ज कर न्‍याय की मांग की।

पुल‍िस ने कहा- शीघ्र दबोच ल‍िया जाएगा आरोप‍ित

उधर, भवनाथुर थाना प्रभारी का कहना है क‍ि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। यह घटना बेहद संवेदनशील है। पीड़‍िता से पूछताछ की गई है। उसकी श‍िकायत पर प्राथम‍िकी दर्ज करने की कवायद चल रही है।आरोप‍ित की तलाश की जा रही है। पुल‍िस शीघ्र उसे दबोच लेगी।

झगड़े के बाद मां घर छोड़कर चली गई थी यूपी

पीड़‍िता ने बताया कि मां एवं पिता के बीच 11 जनवरी 202 की रात में झगड़ा हुआ था। इस दौरान पिता ने मां की पिटाई की थी। इसके बाद मां अपने भाई के साथ 12 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के राबर्टसगंज इलाज कराने चली गई थी।

घर पर अकेली थी बेटी और नशे में पहुंच प‍िता

पीड़‍िता के अनुसार, 13 जनवरी 2022 की रात वह घर में अकेली थी। पिता घर आए। वह शराब के नशे में थे। उन्‍होंने मुंह, हाथ एवं पैर को बांध द‍िया। इसके बार काफी देर तक दुष्कर्म करते रहे। वह छोड़ देने के ल‍िए गुहार लगाती रही, लेक‍िन उन्‍हें कोई दया नहीं आई।

घटना के दूसरे द‍िन दादा-दादी को दी जानकारी

घटना के दूसरे दिन बड़ी मम्मी, दादा-दादी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नानी के घर चली गई। साथ ही इस घटना की जानकारी अपनी मां एवं मामा को दी। इसके बाद बुधवार को उनके साथ घटना की शिकायत लेकर थाना पहुंची। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने कहा कि पीडि़ता ने थाना पहुंचकर घटना की मौखिक जानकारी दी है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.