Move to Jagran APP

Ranji Trophy: नजीम सिद्दिकी के शतक से झारखंड को बड़ी बढ़त Ranchi News

Ranji Trophy 2019. असम के खिलाफ मेजबान झारखंड की टीम ने आठ विकेट पर 397 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर झारखंड को 235 रनों की बढ़त मिली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 08:57 PM (IST)
Ranji Trophy: नजीम सिद्दिकी के शतक से झारखंड को बड़ी बढ़त Ranchi News
Ranji Trophy: नजीम सिद्दिकी के शतक से झारखंड को बड़ी बढ़त Ranchi News

रांची, जासं। प्रारंभिक बल्लेबाज नजीम सिद्दिकी के बेहतरीन शतक (173) की बदौलत झारखंड ने असम के खिलाफ पहली पारी में आठ विकेट पर 397 रन बना स्थिति मजबूत कर ली है। जेएससीए स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी ग्र्रुप सी के मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अनुकूल राय 24 रन बनाकर खेल रहे थे। असम ने पहली पारी में 162 रन बनाए हैं। इस प्रकार पहली पारी के आधार पर झारखंड ने 235 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और उसके दो विकेट शेष हैं।

loksabha election banner

बुधवार का दिन पूरी तरह नजीम के नाम रहा। नजीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर अच्छे शॉट लगाए और एक छोर पर डटे रहे। मैच के दूसरे दिन झारखंड की पारी की शुरुआत नजीम सिद्दिकी व कुमार देवव्रत ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की भागीदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसी योग पर कुमार देवव्रत 44 रन बना कर रियान पराग की गेंद पर स्टंप हो गए। जबकि नजीम ने अपने पचास रन 73 गेंदों पर बना कर एक छोर पर डटे रहे।

देवव्रत के बाद पिच पर आए उत्कर्ष सिंह ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए नजीम के साथ 122 रनों की भागीदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। इस बीच नजीम ने अपना शतक पूरा किया। नजीम ने 124 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। जबकि उत्कर्ष सिंह ने 87 गेंदों पर अपना अद्र्धशतक पूरा किया। असम के लिए खतरनाक साबित हो रही इस जोड़ी को एसबी सरमाह ने उत्कर्ष को आउट कर तोड़ा। उत्कर्ष 58 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान सौरभ तिवारी ने नजीम के साथ मिलकर टीम के स्कोर को तीन सौ तक पहुंचाया। इस योग  पर सौरभ 16 रन बनाकर एके दास के शिकार बने। इसके बाद झारखंड के किसी भी बल्लेबाज का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा। इशांक जग्गी (एक), विराट सिंह (20), पंकज कुमार (30) रन बनाकर आउट हुए। नजीम 173 रन बनाकर रौशन की गेंद पर कुणाल सैकिया के हाथों लपके गए।

नजीम ने अपनी पारी में 217 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके व एक छक्का जड़ा। जबकि शाहबाज नदीम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नदीम के आउट होने के साथ ही दूसरे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। असम की ओर से अरुप दास व मुख्तार हुसैन ने दो-दो विकेट लिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.