Move to Jagran APP

Jharkhand COVID 19 Updates: झारखंड में आज मिले 1175 कोरोना मरीज, 15 की मौत

Jharkhand Coronavirus News Update राज्य में अबतक 245 कोविड-19 के मरीजों की मौत हो चुकी है। इधर कई दिनों से लगातार नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 10:32 PM (IST)
Jharkhand COVID 19 Updates: झारखंड में आज मिले 1175 कोरोना मरीज, 15 की मौत
Jharkhand COVID 19 Updates: झारखंड में आज मिले 1175 कोरोना मरीज, 15 की मौत

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update कोरोना की जांच के अभियान के बीच शुक्रवार को भी राज्य में शाम तक 1175 नए मरीजों की पहचान हुई। सरायकेला-खरसावां में एक बार फिर 35 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। लोहरदगा में भी 26 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह, अन्य जिलों में भी कमोबेश नए संक्रमित मिले हैं। आज 15 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। इनमें पूर्वी स‍िंहभूम के आठ, देवघर, रामगढ़ तथा रांची के दो-दो तथा हजारीबाग के एक शाम‍िल हैं।

loksabha election banner

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में पांच तथा रांची में एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। झारखंड में आज 565 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। आज कुल नए मरीजों की संख्‍या 1175 हो गई है। रांची में सबसे अध‍िक 276 नए मरीज, पूर्वी स‍िंहभूम में भी 169 तथा ग‍िर‍िडीह में 107 नए मरीज मिले हैं।

रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे रांची के ही चूना भट्ठा के 70 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। जमशेदपुर में जिन पांच मरीजों की मौत हुई, उनमें एक महिला तथा अन्य चार पुरुष हैं। सभी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा था। बताया जाता है कि ये सभी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। नए मरीजों के मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 8,021 हो गई है।

वहीं, कोरोना के कुल मामले 21,379 हो गए हैं, जिनमें 13,113 स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 245 कोविड-19 के मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इनमें अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच राहत की खबर है कि यहां मरीज अब तेजी से स्वस्थ होने लगे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या अब 13 हजार से अधिक हो गई है, जो कोरोना को मात दे चुके हैं।

इससे राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर एक बार फिर 62 फीसद से अधिक हो गई है। शुक्रवार को भी राज्य के सभी जिलों में बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने की सूचना है। इधर, कई दिनों से लगातार नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

आज मिले कोरोना संक्रमित

बोकारो में 12, देवघर में 14, धनबाद में 23, दुमका में 27, पूर्वी सिंहभूम में 34, गिरिडीह में 56, गोड्डा में 18, गुमला में 19, हजारीबाग में 60, जामताड़ा में छह, खूंटी में छह, कोडरमा में 83, लातेहार में नौ, पाकुड़ में एक, पलामू में 47, रांची में 97, साहिबगंज में 28, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 31 तथा प. सिंहभूम में 38 नए संक्रमित मिले हैं।

आज 402 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए।

बोकारो में 50, देवघर में 59, दुमका में 18, गिरिडीह में नौ, गोड्डा में 25, हजारीबाग में 27, जामताड़ा में दो, कोडरमा में 20, पलामू में 78, रांची में 51, साहिबगंज में 20, सरायकेला में 11, सिमडेगा में सात तथा प. सिंहभूम में 25 मरीज स्वस्थ हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.