Move to Jagran APP

Coronavirus Update: झारखंड में मचा हड़कंप, 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले, अब तक 103

Coronavirus Cases in Ranchi Jharkhand झारखंड में सोमवार को फिर 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। रिम्‍स ने आज 20 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि की है। ये सभी राजधानी रांची के हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 07:30 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 10:56 AM (IST)
Coronavirus Update: झारखंड में मचा हड़कंप, 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले, अब तक 103
Coronavirus Update: झारखंड में मचा हड़कंप, 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले, अब तक 103

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो।  Coronavirus Cases in Ranchi झारखंड में हालात दिन ब दिन मुश्किल होते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या अबतक 103  पर पहुंच गई है, वहीं सूबे के 24 जिलों में से 10 जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को एक बार फिर  15 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में अब तक कोरोना संक्रमित 36 नए मामले सामने आए हैं। आज के सभी मामले राजधानी रांची से आए हैं। यहां हिंदपीढ़ी इलाके के अलावा सदर अस्‍पताल और पांच से अधिक मोहल्‍ले कोरोना संक्रमण के दायरे में आ गए हैं। एकबारगी 4 नर्स, गार्ड, सफाईकर्मी और ड्राइवर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद से संपर्क में आने वाले बड़े अफसरों के हाथ-पैर फूल गए हैं।

prime article banner

झारखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर राजधानी रांची में 20 कोरोना मरीज मिले हैं। रविवार को भी 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में राज्‍य में अबतक रिकॉर्ड 24 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 92 पर पहुंच गया है। राज्य में एक दिन में कोरोना के नए मरीज मिलने का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा रविवार को सामने आया, जब रिकॉर्ड 16 पॉजिटिव केस मिले। इस बीच अच्छी खबर है कि धनबाद के दोनों मरीजों ने कोरोना को हराते हुए संक्रमण से मुक्ति पा ली है। इससे धनबाद जिला संक्रमणमुक्त हो गया है।

रविवार को संक्रमित पाए गए नए मरीजों में 13 रांची के, जबकि दो गढ़वा के हैैंं। 15 संक्रमित मरीजों में सात पुरुष और आठ महिलाएं हैं। नए मरीजों में रांची सदर अस्पताल की चार नर्सें भी शामिल हैं। ये नर्सें एक सप्ताह पहले सदर अस्पताल में प्रसव कराने वाली हिंदपीढ़ी की महिला के संपर्क में आकर संक्रमित हुई हैं। राज्य में हेल्थ केयर वर्कर के संक्रमित होने का यह पहला मामला है। रांची सदर में कार्यरत एक महिला होमगार्ड भी संक्रमित हुई है। वहीं, सोमवार को मिले 8 नए मरीजों के साथ  ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है।

वहीं रांची में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 64 तक पहुंच गया है। इनमें 54 हिंदपीढ़ी के हैैं। इधर, रविवार को रांची में मिले 13 मरीजों में छह हिंदपीढ़ी के हैैं। वहीं संक्रमित चार नर्सों में एक लोआडीह, एक इमली चौक- अरगोड़ा, एक आनंदपुर-चुटिया तथा एक नेताजी नगर-कांटाटोली की है। महिला होमगार्ड भी चुटिया की ही है। संक्रमित होनेवालों में बांसटोली-पिस्का मोड़ निवासी संक्रमित युवक भी शामिल है जो जिला प्रशासन का ड्राइवर है। यह गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में तैनात था। वहीं, एक अन्य संक्रमित गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में ही आहार वितरण  में लोडिंग का काम करता था। इसी तरह गढ़वा में दो नाबालिग बच्चे-बच्चियां संक्रमित हुए हैं जो पूर्व में संक्रमित पाए गए युवक के रिश्तेदार के हैं।

क्वारंटाइन के बाद मजदूर को लगा दिया था कंट्रोल रूम में

रांची जिला प्रशासन की एक और लापरवाही सामने आई है। दरअसल, हिंदपीढ़ी के पास गुरुनानक स्कूल में बनाए गए कंट्रोल रूम में काम कर रहा एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। बताया जाता है कि बिहार के गया निवासी यह युवक ओडिशा से वापस लौट रहा था। इस क्रम में  उसे रांची के चुटिया निवासी अन्य दो साथियों के साथ पकड़कर पंजाबी भवन में क्वारंटाइन किया गया था। 14 दिनों के के बाद 16 अप्रैल से उसे गुरुनानक स्कूल में मुख्यमंत्री आहार योजना में लोडिंग व अन्य कार्य में लगा दिया गया था। इस लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वह युवक पहले से ही संक्रमित था या बाद में संक्रमित हुआ, लेकिन उसे इस कार्य में लगाने पर सवाल उठ रहे हैं।

बरियातू, कांटाटोली के बाद लोवाडीह, पिस्का मोड़, अरगोड़ा व चुटिया में दस्तक

कोरोना वायरस रांची में तेजी से अपना पांव पसार रहा है। यह हिंदपीढ़ी के अलावा बरियातू और कांटाटोली पहले ही पहुंच चुका है। अब इसका दायरा लोवाडीह, चुटिया, अरगोड़ा और पिस्का मोड़ तक बढ़ गया है। इन क्षेत्रों में मरीज पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।

कहां अबतक कितने मरीज

  1. रांची :  64
  2. बोकारो : 10
  3. हजारीबाग : 03
  4. पलामू : 03
  5. धनबाद : 02
  6. सिमडेगा : 02
  7. देवघर : 02
  8. गिरिडीह : 02
  9. गढ़वा : 03
  10. जामताड़ा : 01

झारखंड में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक जामताड़ा में भी एक कोरोना मरीज मिला है। पीएमसीएच, धनबाद ने जामताड़ा में कोरोना संक्रमित एक मरीज के मिलने की पुष्टि की है। इससे पहले रांची के रिम्‍स में 15 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 4 नर्स, एक गार्ड, एक सफाईकर्मी और जिला परिषद का एक ड्राइवर शामिल है। राज्‍य में आज दिनभर में 16 मरीजों को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया गया है। इनमें रांची सदर अस्‍पताल की नर्सें भी शामिल हैं। आज के 16 कोरोना संक्रमितों के साथ झारखंड में कुल कोराेना मरीजों की संख्‍या 84 पर पहुंच गई है। एक साथ बड़ी संख्‍या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है।

राज्‍य में र‍विवार को रिकार्ड एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 16 मामले सामने आए हैं। 1 दिन में अधिकतम  16 पॉजिटिव मामले की पुष्टि होने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य महकमे से लेकर शासन तक की बेचैनी बढ़ गई है। राज्य में कुल मामले 84 हो गए हैं। रिम्स निदेशक ने इन सभी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिले हैं। रविवार को जांचे गए कुल 242 सैंपलों में 227 नेगेटिव और 16 पॉजिटिव हुए है। ताजा मामलों में रांची के 13 और दो मरीज गढ़वा के हैं। एक मरीज जामताड़ा का रहने वाला है। इसके साथ ही झारखंड के 10 जिले कोरोना संक्र‍मित में शुमार हो गए। रांची, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, धनबाद, देवघर, गढ़वा, सिमडेगा, गिरिडीह और जामताड़ा में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है।

4 नर्स सहित रिकार्ड 16 लोग कोरोना संक्रमित, गढ़वा में दो-जामताड़ा में एक मरीज मिला

झारखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी रांची सदर अस्पताल की चार नर्स सहित रिकार्ड 16 लोग संक्रमित पाए गए। इससे झारखंड में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। झारखंड में रविवार को कुल 16 नए मरीज मिले। इनमें एक जामताड़ा, दो गढ़वा के हैं। 13 संक्रमित रांची के हैं। राज्य में एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें : रांची में आज 4 नर्स, गार्ड, सफाईकर्मी और ड्राइवर मिले कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में पहली बार हेल्थ केयर वर्कर हुईं संक्रमित

रांची सदर अस्पताल में हिंदपीढ़ी की पॉजिटिव महिला को प्रसव कराने में शामिल नर्स भी कोरोना से संक्रमित हो गई है। उसके संपर्क में आने वाली चार अन्य नर्स भी संक्रमित हुई है।  राज्य में यह पहला मामला है जब हेल्थ केयर वर्कर इस वायरस से संक्रमित हुई है। बताया जाता है कि एक नर्स रांची के लोवाडीह में रहती है। प्रसव के बाद महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी पांच नर्स को क्वारेंटाइन किया गया था।

राज्य  में बढ़कर 83 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

रविवार के ताजा 15 मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्‍या 83 हो गई है। वहीं, रांची में मिले कोरोना मरीजों में एक पिस्का मोड़ और एक चुटिया का है। पिस्का मोड़ निवासी संक्रमित मरीज जिला परिषद का ड्राइवर है, जो गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में तैनात था। वहीं, एक अन्य संक्रमित गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में ही आहार वितरण  में लोडिंग का काम करता था।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: झारखंड के जामताड़ा में एक, गढ़वा में फिर मिले कोरोना के 2 मरीज; जानें ताजा हाल

क्वारेंटाइन के बाद मजदूर को लगाया कंट्रोल रूम में

रांची जिला प्रशासन की एक और लापरवाही सामने आई है। दरअसल, हिंदपीढ़ी के पास गुरुनानक स्कूल में बनाए गए कंट्रोल रूम में काम कर रहा एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। बताया जाता है कि बिहार के गया निवासी यह युवक ओडिशा से वापस लौट रहा था। इस क्रम में  उसे रांची के चुटिया निवासी अन्य दो साथियों के साथ पकड़कर पंजाबी भवन में क्वॉरेंटाइन किया गया था।

14 दिनों के क्वॉरेंटाइन के बाद 16 अप्रैल से उसे गुरुनानक स्कूल में मुख्यमंत्री आहार योजना में लोडिंग व अन्य कार्य में लगा दिया गया था। इस लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वह युवक पहले से ही संक्रमित था बाद में संक्रमित हुआ, लेकिन उसे इस कार्य में लगाने पर सवाल उठ रहे हैं।

रांची के हिंदपीढ़ी, बरियातू, कांटाटोली के बाद लोवाडीह, पिस्का मोड़ में कोरोना की दस्तक

कोरोना वायरस रांची में तेजी से अपना पांव पसार रहा है। यह हिंदपीढ़ी के अलावा बरियातू और कांटाटोली पहले ही पहुंच चुका है। अब इसका दायरा लोवाडीह और पिस्का मोड़ में भी बढ़ गया है। हालांकि बरियातू में पूर्व डीडीसी के संक्रमण के बाद वहां कोई नया मरीज नहीं मिला है।

कहां अबतक कितने मरीज

  1. रांची :  56
  2. बोकारो : 10
  3. हजारीबाग : 03
  4. पलामू : 03
  5. धनबाद : 02
  6. सिमडेगा : 02
  7. देवघर : 02
  8. गिरिडीह : 02
  9. गढ़वा : 03

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.