Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 24 घंटे में 974 नए कोरोना मरीज मिले, 9 की मौत

Jharkhand Coronavirus News Update इधर आज रांची के रिम्स में कुल 1189 सैंपल की जांच की गई। इसमें कुल 95 पॉजिटिव मिले हैं जबकि 1091 निगेटिव मामलों की पुष्टि हुई है। बाेकारो हजारीबाग और जमशेदपुर के मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 07:47 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:15 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 24 घंटे में 974 नए कोरोना मरीज मिले, 9 की मौत
कोरोना से मौत के बाद मृतक के शव को ले जाते स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी।

रांची, जेएनएन। झारखंड में कोरोना वायरस का मामला बढ़ता जा रहा है। आज रविवार को भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आज कुल 974 पॉजिटिव केस झारखंड में मिले हैं। इधर आज रांची के रिम्स में कुल 1189 सैंपल की जांच की गई। इसमें कुल 95 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 1091 निगेटिव मामलों की पुष्टि हुई है। 95 पॉजिटिव मामलों में से रिम्स से 15, खूंटी से 6, रांची से 39 और 35 पॉजिटिव केस बोकारो में मिले हैं। इसके अलावा आज नौ मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

prime article banner

रविवार को कहां मिले कितने मरीज

रविवार को बोकारो में 73, देवघर में 45, धनबाद में 42, दुमका में 10, पूर्वी सिंहभूम में 226, गढ़वा में 55, गिरिडीह में 9, गोड्डा में 35, गुमला में 15, हजारीबाग में 17, जामताड़ा में 27, खूंटी में 7, कोडरमा में 31, लातेहार में 1, लोहरदगा में 28, पलामू में 32, रामगढ़ में 14, रांची में 214, साहिबगंज में 6, सरायकेला खरसावां में 35, सिमडेगा में 15 तथा प. सिंहभूम में 37 नए संक्रमित की पहचान हुई।

रविवार को 958 मरीज हुए संक्रमणमुक्त

रविवार को राज्य में 958 कोरोना मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इनमें बोकारो के 9, चतरा के 3, देवघर के 15, धनबाद के 98, दुमका के 1, पूर्वी सिंहभूम के 303, गढ़वा के 47, गिरीडीह के 19, गोड्डा के 49, गुमला के 35, हजारीबाग के 40, जामताड़ा के 9, कोडरमा के 17, लोहरदगा के 23, पलामू के 21, रामगढ़ के 17, रांची के 153, सरायकेला खरसावां के 26, सिमडेगा के 4 तथा प. सिंहभूम के 69 मरीज शामिल हैं।

रविवार को नौ की हुई मौत

रविवार को झारखंड में कोविड 19 से नौ मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में बोकारो से 2, पूर्वी सिंहभूम से 4, हजारीबाग से 1, खूंटी से 1 और रांची से 1 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.