Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना से आज 9 की मौत, 757 नए मरीज मिले

Jharkhand Coronavirus News Update राज्य में कोरोना के मामले 25 हजार के पार हो गए हैं। आज जमशेदपुर के पांच तथा रांची और बोकारो के दो-दो मरीजों की मौत हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 09:01 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 09:26 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना से आज 9 की मौत, 757 नए मरीज मिले
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना से आज 9 की मौत, 757 नए मरीज मिले

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में जहां बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, वहीं कोरोना संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ा हुआ है। अभी तक के आंकड़े बता रहे हैं कि वृद्ध मरीजों और अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह वायरस खतरनाक साबित हो रहा है। बुधवार को भी राज्य में नौ मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें जमशेदपुर के पांच तथा रांची और बोकारो के दो-दो मरीज शामिल हैं। वहीं, बुधवार को भी राज्य में कोरोना के 757 नए मामले सामने आए, जबकि 466 स्‍वस्‍थ हुए हैं।

loksabha election banner

बुधवार को रांची के प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट 50 वर्षीय डॉ. एसके पॉल की मौत एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। वहीं, रिम्स के कोविड वार्ड में भी तीन संक्रमितों की मौत हुई। इनमें एक रांची के चर्च रोड की रहनेवाली 72 वर्षीय महिला समेत बोकारो के बेरमो निवासी 48 वर्षीय मरीज और गोमो की 45 वर्षीय महिला की मौत रिम्स के कोविड वार्ड में हुई। वहीं जमशेदपुर में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें एक महिला व चार पुरुष शामिल हैं। सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा था।

राज्य में अब कोरोना के कुल मामले 25,693 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 15,709 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने की सूचना है। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 9,674 है। राज्य में अबतक 310 कोरोना मरीजों की जान चली गई है। हालांकि इनमें अधिसंख्य वृद्ध थे तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

कहां मिले कितने मरीज

बुधवार को चतरा में एक, देवघर में 22, धनबाद में आठ, दुमका में दस, पूर्वी सिंहभूम में 203, गोड्डा में 13, गढ़वा में चार, हजारीबाग में 67, जामताड़ा में छह, खूंटी में 19, लातेहार में 41, पाकुड़ में 12, पलामू में 15, रांची में 36, साहिबगंज में 26, सिमडेगा में 10 तथा प. सिंहभूम में 20 नए मरीज मिले। रांची में 93, रामगढ़ में 34 तथा देवघर में 107 नए केस और बढ़ गए।

कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

बुधवार को चतरा में दो, देवघर में 61, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 101, गोड्डा में नौ, गढ़वा में 14, हजारीबाग में 42, खूंटी में 40, पलामू में 35, रांची में 85, सिमडेगा में आठ, साहिबगंज में 40 तथा प. सिंहभूम में 28 मरीज स्वस्थ हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.