Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 736 कोरोना मरीज, 8 की मौत

Jharkhand Coronavirus Updates शुक्रवार को राज्य में 24 घंटे के भीतर 967 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें बोकारो के 14 देवघर के 44 धनबाद के 63 दुमका के 24 पूर्वी सिंहभूम के 235 मरीज शामिल हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 09:40 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 736 कोरोना मरीज, 8 की मौत
एक कोरोना मरीज की जांच करता स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में शुक्रवार को हुई जांच में 736 नए कोरोना संक्रमि‍त की पहचान हुई। कुल 967 पुराने मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए। वहीं, आठ मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हो गई। इनमें रांची तथा पूर्वी स‍िंहभूम के तीन-तीन तथा धनबाद और पलामू के एक-एक मरीज शामि‍ल हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को बोकारो में 30, चतरा में तीन, देवघर में 23, धनबाद में 25, दुमका में पांच, पूर्वी सिंहभूम में 67, गढ़वा में 25, गिरिडीह में 12, गोड्डा में 11, गुमला में 21, हजारीबाग में 36, जामताड़ा में चार, खूंटी में 12, कोडरमा में 13, लातेहार में 17, लोहरदगा में एक, पाकुड़ में 17, पलामू में 11, रामगढ़ में 12, रांची में 306, साहिबगंज में 14, सरायकेला खरसावां में 39, सिमडेगा में नौ तथा प. सिंहभूम में 23 नए संक्रमित की पहचान हुई।

शुक्रवार को राज्य में 24 घंटे के भीतर 967 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 14, देवघर के 44, धनबाद के 63, दुमका के 24, पूर्वी सिंहभूम के 235, गढ़वा के 11, गोड्डा के 30, गुमला के 21, हजारीबाग के 34, जामताड़ा के 10, खूंटी के तीन, लोहरदगा के 16, पलामू के 36, रामगढ़ के 16, रांची में 311, साहिबगंज के एक, सरायकेला खरसावां के 54 तथा प. सिंहभूम के 44 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.