Jharkhand Coronavirus Updates: झारखंड में 3 दिन में स्वस्थ हुए 3 हजार से अधिक मरीज, अब 7700 सक्रिय केस
Jharkhand Coronavirus Updates राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 62 फीसद तक पहुंची। गुरुवार को 601 मरीज स्वस्थ हुए।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:50 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 08:50 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में अब कोरोना के मरीज तेजी से ठीक होने लगे हैं। राज्य में अबतक जहां 62 फीसद से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं केवल तीन दिनों में ही तीन हजार से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैैं। बुधवार को जहां रिकॉर्ड 1782 मरीज स्वस्थ हुए थे, वहीं गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में 601 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इधर, गुरुवार को 633 नए संक्रमितों की भी पहचान हुई। वहीं, रांची और जमशेदपुर में छह मरीजों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें