Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 15 May: झारखंड में आज कोरोना से 65 मौतें, 3157 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में लगातार सातवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। शनि‍वार को यहां 3157 नए मरीज मिले जबकि दोगुने से अधिक कुल 6762 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 11:22 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 15 May: झारखंड में आज कोरोना से 65 मौतें, 3157 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में शनि‍वार को कुल 52939 लोगों की कोरोना जांच हुई ज‍िनमें 3157 संक्रम‍ित म‍िले।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update कराह रहे झारखंड में कोरोना संक्रमण से हालात अब तेजी से सुधर रहे हैं। राज्य में लगातार सात दिनों से नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी लगातार सुधार हाे रहा है। एक समय राज्य में यह दर घटकर 74 फीसद तक पहुंच गई थी। अब यहां मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.37 फीसद हो गई है।

loksabha election banner

देश में 84 तो झारखंड में अबतक 85 फीसद मरीजों ने दी कोरोना को मात

सबसे बड़ी बात यह कि लंबे समय बाद झारखंड में यह दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर यह दर वर्तमान में 83.80 है। राज्य में मरीजों के लगातार स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या भी घट रही है। पिछले माह राज्य में यह संख्या बढ़कर 61 हजार पहुंच गई थी, अब यह घटकर 41,386 हो गई है।

राज्य में 3,157 नए संक्रमित मिले, इससे दोगुने से अधिक मरीज हुए स्वस्थ

शनिवार को राज्य में 52,939 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 3,157 संक्रमित पाए गए। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में छह लोग ही संक्रमित मिले। वहीं, नए मरीजों के मिलने से दोगुने से अधिक कुल 6,762 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में शनिवार को 465 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई, जबकि यहां 2,206 मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह, रांची में नए मरीज मिलने से लगभग पांच गुना अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं।

मरीजों की मौत में लगातार दूसरे दिन गिरावट

राज्य में कोरोना मरीजों की होनेवाली मौत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। यह बड़ी राहत की खबर है। राज्य में 24 घंटे के भीतर 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें 19 मरीज रांची के हैं। अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 12, बोकारो व गिरिडीह में छह-छह, गढ़वा, रामगढ़ व लोहरदगा में तीन-तीन, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम व पलामू में दो-दो,  देवघर, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा व सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। सात जिले में कोई मौत नहीं हुई है। इनमें चतरा, दुमका, गुमला, लातेहार, पाकुड़, साहिबगंज तथा सरायकेला शामिल हैं।

शनिवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो  146  417
  2. चतरा 106  65
  3. देवघर 108  261
  4. धनबाद  128  143
  5. दुमका  22  30
  6. पूर्वी सिंहभूम 297  743
  7. गढ़वा 68   43
  8. गिरिडीह 107  247
  9. गोड्डा 41  41
  10. गुमला 197  176
  11. हजारीबाग 200  611
  12. जामताड़ा 63  156
  13. खूंटी 73   169
  14. कोडरमा  129  152
  15. लातेहार 76   47
  16. लोहरदगा 94   166
  17. पाकुड़ 01  191
  18. पलामू  230  239
  19. रामगढ़ 202  179
  20. रांची 465  2,206
  21. साहिबगंज 19  57
  22. सरायकेला 47  119
  23. सिमडेगा 103  65
  24. पश्चिमी सिंहभूम 235  239

इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड

दिन-नए मरीज-स्‍वस्‍थ-मौत

  • 1 मई 6,323 4,770 159
  • 2 मई 4,738 4,541 115
  • 3 मई 6,899 5,614 129
  • 4 मई  5,974  5,810   132
  • 5 मई  5,770  5,804  141
  • 6 मई 6,974   5,740  133
  • 7 मई  5,973  5,293  136
  • 8 मई  6,112  5,953  141
  • 9 मई 4,169  6,461  97
  • 10 मई  6,187  6,962  129
  • 11 मई  4,365  7,531  103
  • 12 मई  4,362  8,331  97
  • 13 मई  4,991  6,882  108
  • 14 मई 3,776  7,112  76
  • 15 मई 3,157  6,762  65

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.