Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 17 May: झारखंड में आज कोरोना से 60 मौतें, 2507 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण अब पिछले पांव पर है। सोमवार को यहां 2507 नए मरीज मिले जबकि इससे दोगुने से अधिक कुल 5463 मरीज स्वस्थ हुए। 24 घंटे के भीतर 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई जिनमें दस मरीज रांची के हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 11:30 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 17 May: झारखंड में आज कोरोना से 60 मौतें, 2507 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: 24 घंटे के भीतर 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जिनमें दस मरीज रांची के हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में लॉकडाउन लागू होने के बाद कोरोना के संक्रमण में तेजी से कमी आई है। स्थिति यह है कि पिछले सप्ताह (10-16 मई) संक्रमण दर उत्तर प्रदेश तथा तेलंगाना के बाद सबसे कम झारखंड में रही। इस अवधि में झारखंड में साप्ताहिक संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) महज 7.09 फीसद रही। उत्तर प्रदेश में यह 6.67 तथा तेलंगाना में 7.01 फीसद रही। दूसरी तरफ देश के 12 राज्यों में साप्ताहिक पॉजिटविटी रेट 20 फीसद से अधिक रही। पूरे देश में यह दर 18.17 फीसद रही।

loksabha election banner

राज्य में मिले 2,507 नए मरीज, दोगुने से अधिक कुल 5,463 मरीज हुए स्वस्थ

झारखंड में लगातार नौवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार को यहां 2,507 नए मरीज मिले, जबकि इससे दोगुने से अधिक कुल 5,463 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में महज 292 नए मरीज मिले, जबकि लगभग पांच गुना अधिक कुल 1,617 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जिनमें दस मरीज रांची के हैं। लगातार नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 33,524 हो गई है।

झारखंड में 15 दिनों में आधी से भी कम हो गई साप्ताहिक संक्रमण दर

झारखंड में साप्ताहिक संक्रमण दर में 15 दिनों में घटकर आधी से भी कम हो गई है। राज्य में 26 अप्रैल से दो मई के बीच सह दर 15.85 फीसद थी जो 10 से 16 मई के बीच घटकर 7.09 फीसद हो गई। इधर, राज्य में लगातार नौवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार को यहां 2,507 नए मरीज मिले, जबकि इससे दोगुने से अधिक कुल 5,463 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में भी महज 292 नए मरीज मिले, जबकि लगभग पांच गुना से अधिक कुल 1,617 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जिनमें दस मरीज रांची के थे। लगातार नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 33,524 हो गई है।

12 जिलों में राज्य औसत से अधिक संक्रमण दर

राज्य के 12 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 से 16 मई के बीच राज्य औसत 7.09 फीसद से अधिक रही। इनमें पलामू (12.53), लातेहार (11.42), पूर्वी सिंहभूम (11.19), हजारीबाग (10.76), पश्चिमी सिंहभूम (10.76), बोकारो (10.29), जामताड़ा (9.77), रामगढ़ (9.25), कोडरमा (8.36), खूंटी (7.44), रांची (7.28) तथा गुमला (7.12) शामिल हैं। अन्य सभी 12 जिले में राज्य औसत से कम संक्रमण दर है।

राज्य में ऐसे आई संक्रमण दर में कमी

  • 19 से 25 अप्रैल : 13.11 फीसद
  • 26 अप्रैल से 2 मई : 15.85 फीसद
  • 3 से 9 मई : 12.09 फीसद
  • 10 से 16 मई : 7.09 फीसद

सोमवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो 137  410
  2. चतरा 20  00
  3. देवघर 76  88
  4. धनबाद 151  88
  5. दुमका  13  73
  6. पूर्वी सिंहभूम 392  629
  7. गढ़वा 99   23
  8. गिरिडीह 85  224
  9. गोड्डा 32  126
  10. गुमला 182  159
  11. हजारीबाग 215  411
  12. जामताड़ा 33  118
  13. खूंटी 94   115
  14. कोडरमा  73  133
  15. लातेहार 55  167
  16. लोहरदगा 41  105
  17. पाकुड़ 04  42
  18. पलामू  127  197
  19. रामगढ़ 119  286
  20. रांची 292  1,617
  21. साहिबगंज 21  45
  22. सरायकेला 52  95
  23. सिमडेगा 82  109
  24. पश्चिमी सिंहभूम 112  203

इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड

दिन -  नए संक्रमित  - स्वस्थ हुए -  मौत

  • 1 मई 6,323 4,770 159
  • 2 मई 4,738 4,541 115
  • 3 मई 6,899 5,614 129
  • 4 मई  5,974  5,810   132
  • 5 मई  5,770  5,804  141
  • 6 मई 6,974   5,740  133
  • 7 मई  5,973  5,293  136
  • 8 मई  6,112  5,953  141
  • 9 मई 4,169  6,461  97
  • 10 मई  6,187  6,962  129
  • 11 मई  4,365  7,531  103
  • 12 मई  4,362  8,331  97
  • 13 मई  4,991  6,882  108
  • 14 मई 3,776  7,112  76
  • 15 मई 3,157  6,762  65
  • 16 मई 2,321  7,119  48
  • 17 मई  2,507 5,463  60

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.