Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 20 May: झारखंड में आज कोरोना से 60 मौतें, 2056 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में गुरुवार को 2056 संक्रमित पाए गए। इस तरह प्रत्येक सौ लोगों की जांच में चार लोग संक्रमित मिले। राज्य में 24 घंटे के भीतर 4326 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं 60 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 11:01 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 20 May: झारखंड में आज कोरोना से 60 मौतें, 2056 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में गुरुवार को 2,056 संक्रमित पाए गए। 60 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में गुरुवार को 50,504 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 2,056 संक्रमित पाए गए। इस तरह प्रत्येक सौ लोगों की जांच में चार लोग संक्रमित मिले। राज्य में 24 घंटे के भीतर 4,326 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, 60 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में गुरुवार को 275 नए मरीज मिले, जबकि 796 मरीज स्वस्थ हुए। यहां 14 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हुई है।

loksabha election banner

लगातार 12वें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में लगातार 12वें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां गुरुवार को 2,056 नए संक्रमित मिले, जबकि इससे दोगुना से अधिक कुल 4,326 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। राज्य के 24 जिलों में से बीस जिलों में नए संक्रमित के मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। सिर्फ बोकारो, धनबाद, साहिबगंज तथा सिमडेगा में ऐसा नहीं हो सका।

राज्य में 2,056 नए संक्रमित मिले, इससे दोगुना से अधिक 4,326 मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में गुरुवार को 50,504 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 2,056 संक्रमित पाए गए। इस तरह प्रत्येक सौ लोगों की जांच में चार लोग संक्रमित मिले। राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 4,326 मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची की बात करें तो यहां  275 नए मरीज मिले, जबकि 796 मरीज स्वस्थ हुए।

20 जिलों में नए संंक्रमित से अधिक ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या

इधर, राज्य में 60 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची के 14, बोकारो के नौ, पूर्वी सिंहभूम के आठ, खूंटी के चार, गिरिडीह व गोड्डा के तीन-तीन, धनबाद, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा के दो-दो, चतरा, देवघर, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। चार जिले दुमका, लातेहार, पाकुड़ व सिमडेगा में कोई मौत नहीं हुई है। राज्य में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 26,511 हो गई है। वहीं रिकवरी रेट 90.38 फीसद हो गई है।

छह जिलों में ही मिले सौ से अधिक संक्रमित

गुरुवार को राज्य के छह जिलों में ही सौ से अधिक संक्रमित मिले। इनमें रांची, बोकारो, धनबाद, पूवी सिंहभूम, हजारीबाग व पलामू शामिल हैं। वहीं, दुमका में सबसे कम महज चार नए मरीज मिले।

गुरुवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो 177  105
  2. चतरा 26  110
  3. देवघर 81  92
  4. धनबाद 193  109
  5. दुमका  04  55
  6. पूर्वी सिंहभूम 182  600
  7. गढ़वा 28   49
  8. गिरिडीह 83  162
  9. गोड्डा 26  83
  10. गुमला 62  281
  11. हजारीबाग 175  258
  12. जामताड़ा 42  92
  13. खूंटी 51  111
  14. कोडरमा  75  99
  15. लातेहार 55  221
  16. लोहरदगा 49  156
  17. पाकुड़ 11  134
  18. पलामू  130  225
  19. रामगढ़ 96  189
  20. रांची 275  796
  21. साहिबगंज 19  07
  22. सरायकेला 38  114
  23. सिमडेगा 92  36
  24. पश्चिमी सिंहभूम 86  242

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.